Liver Detox: शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है लिवर. अगर लिवर अच्छा रहे तो शरीर दुरुस्त रहता है और अगर लिवर सही ना रहे तो सेहत डांवाडोल होते वक्त नहीं लगता. लिवर इम्यूनिटी बनाए रखता है, न्यूट्रिएंट्स को स्टोर करता है और शरीर से गंदगी को छानकर निकालता है. ऐसे में लिवर में टॉक्सिंस जमा होकर फैटी लिवर (Fatty Liver) जैसी दिक्कतें ना हो जाएं, लिवर डैमेज ना हो और लिवर की सेहत ना बिगड़े इसके लिए खानपान की कुछ चीजों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. ये फूड्स लिवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं.
लिवर के लिए फायदेमंद फूड्स | Healthy Foods For Liver
लहसुन
एलिसिन, सेलेनियम और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर लहसून (Garlic) लिवर के लिए फायदेमंद होता है. लहसुन खाने पर बाइल प्रोडक्शन स्टिम्यूलेट होता है. आप चाहे तो लहसुन को पकाकर खा सकते हैं या फिर इसे कच्चा भी खाया जा सकता है. लहसुन लिवर की सेहत को दुरुस्त रखता है.
यह भी पढ़ें – दवा बन सकती है जानलेवा! डॉक्टर ने कहा बच्चे को दवा पिलाने में कभी ना करें ये 4 गलतियां
चुकुंदर
लिवर के लिए फायदेमंद फूड्स में चुकुंदर भी आता है. चुकुंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो लिवर के फंक्शन को बेहतर करता है. चुकुंदर को खाने पर लिवर की सेहत अच्छी रहती है.
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल लिवर फ्रेंडली फूड्स में शामिल है. इस तेल में मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं. वहीं, लिवर फैट को कम करने में ऑलिव ऑयल फायदेमंद होता है. ऑलिव ऑयल को आप खाना बनाने, सलाद की ड्रेसिंग करने और मैरिनेशन वगैरह में इस्तेमाल कर सकते हैं.
एवोकाडो
फैंसी सा लगने वाला यह फूड असल में लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेल्दी फैट्स और ग्लूटाथियोन वाला एवोकाडो लिवर के लिए बेहद अच्छा होता है. इसे खाने पर लिवर हेल्थ (Liver Health) अच्छी रहती है.
ग्रीन टी
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और केटेचिन से भरपूर ग्रीन टी लिवर के लिए अच्छी है. इससे शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं. लिवर डैमेज से बचने के लिए रोजाना ग्रीन टी पी जा सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं घर की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने बताया तबीयत बिगड़ते नहीं लगेगी देर
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines