Liver Cancer Diet: लिवर कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर में असामान्य सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप लेने लगती हैं. इसे ही लिवर कैंसर कहते हैं. लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है. जब लिवर अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है तो पूरे शरीर में टॉक्सिंस फैलने लगते हैं और व्यक्ति का शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. ऐसे में लिवर कैंसर के इलाज के साथ-साथ खानपान का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है जिससे समस्या ना बढ़े और मरीज को बेहतर महसूस हो. यहां जानिए लिवर कैंसर के मरीज (Liver Cancer Patient) को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए
फल और सब्जियां – लिवर कैंसर के मरीज को विटामिन और खनिजों से भरपूर फल और सब्जियां खाने चाहिए. ताजा फल और सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और ये फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं जिससे पाचन में दिक्कत नहीं आती है. ऐसे में संतरा, स्ट्रॉबेरीज, ब्रोकली, पत्तागोभी, गाजर और लाल शिमला मिर्च को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.
पूर्ण अनाज – चावल, ओट्स और कोर्न वगैरह खाए जा सकते हैं. ये शरीर को जरूरी ग्लूकोज देते हैं जिनसे सेल्स को एनर्जी मिलती है.
लो फैट फूड्स – कम फैट वाले फूड्स लिवर कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. ऑलिव ऑयल और लो फेट सूखे मेवे खाए जा सकते हैं.
दूध और दही – लिवर कैंसर में दही और दूध के सेवन से रिकवरी तेज हो सकती है.
ग्रीन टी – ग्रीन टी और ब्लैक टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर कैंसर को फैलने से रोकने में मददगार हो सकते हैं.
लिवर कैंसर के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए
- लिवर कैंसर के मरीजों को तली और भुनी हुई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. खासतौर से ज्यादा तेल वाली चीजें नहीं खानी चाहिए.
- लाल मीट, प्रोसेस्ड मीट या फिर कैन्ड फूड्स नहीं खाने चाहिए.
- नमक वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए.
- एल्कोहल वाली ड्रिंक्स पीने से खासतौर से परहेज करना चाहिए.
- हाई फैट फूड्स को डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – लीकी गट सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं? जानिए कैसे पता चलेगा आंतों में हो गया है छेद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines