Kidney Disease: किडनी शरीर में मौजूद गंदगी को फिल्टर करके निकालती है. अगर किडनी की सेहत (Kidney Health) ही अच्छी नहीं रहेगी तो अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में किडनी की सेहत अच्छी रखना जरूरी है. किडनी पर खानपान का सबसे ज्यादा असर पड़ता है. किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर है जो टॉक्सिंस और एक्सेस फ्लुइड को बाहर निकालती है. अगर किडनी को खराब करने वाली चीजें खाई या पी जाएंगी तो शरीर में ये टॉक्सिंस फैल जाएंगे जिससे फ्लुइड बिल्डअप होने लगेगा, सूजन हो सकती है, अनीमिया की दिक्कत हो सकती है, सांस का फूलना और पेशाब में झाग नजर आने जैसी दिक्कतों से दोचार होना पड़ सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है कि किडनी के लिए सबसे खराब फूड्स (Bad Foods) कौनसे हैं.
किडनी के लिए सबसे खराब फूड्स कौनसे हैं | Worst Foods For Kidneys
डॉ. सलीम जैदी ने अपने सोशल अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किडनी के लिए सबसे खराब चीजें हैं फ्रेंच फ्राइज या नमकीन. इनमें नमक और तेल की अत्यधिक मात्रा होती है जिससे किडनी पर स्ट्रेस पड़ता है. वहीं, डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि बिना नमक के उबले हुए आलू खाना किडनी के लिए सबसे अच्छा है.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 चीजें, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने शेयर किए नुस्खे
ये फूड्स भी हैं किडनी के लिए बुरे
- ऐसे कई फूड्स हैं जो किडनी को धीरे-धीरे डैमेज (Kidney Damage) करने लगते हैं. प्रोसेस्ड मीट भी इन्हीं में शामिल है. प्रोसेस्ड मीट में सोडियम और प्रोटीन की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि उससे किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है.
- जरूरत से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध और दूध से बनने वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें फॉस्फोरस और पौटेशियम की अत्यधिक मात्रा होती है जो किडनी फंक्शन को बाधित कर सकती है.
- आपका फेवरेट अचार भी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अचार में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने से यह फ्लुइड रिटेंशन का कारण बनता है और इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
- विटामिन सी की ओवरडोज भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है. इसीलिए संतरे का जूस जरूरत से ज्यादा नहीं पीना चाहिए.
- मीठी और प्रोसेस्ड चीजें भी किडनी पर प्रभाव डाल सकती हैं. इन फूड्स को भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कैसे पहचानें कि बढ़ गया है कॉलेस्ट्रोल? डॉक्टर ने बताया खून की नलियां ब्लॉक होने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं
किडनी के लिए कौनसे फूड्स हैं सबसे अच्छे
- फूलगोभी किडनी के लिए सबसे फायदेमंद फूड्स में से एक है. फूलगोभी में विटामिन के, फोलेट और फाइबर होता और साथ ही यग एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है.
- ब्लूबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए फायदेमंद है.
- अंडे की सफेदी भी किडनी के लिए फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन और फॉस्फोरस की कम मात्रा होती है, इसीलिए यह किडनी फ्रेंडली फूड है.
- किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है. इसका एक फायदा यह भी है कि लहसुन नमक की क्रेविंग को कम करता है और आपको ज्यादा नमक खाने की चाह नहीं होती.
- विटामिन ई से भरपूर ऑलिव ऑयल भी किडनी के लिए अच्छा है. इसमें अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं और यह फॉस्फोरस फ्री भी होते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines