How To Make Bones Strong: हड्डियां शरीर का पूरा ढांचा होती हैं और ये कमजोर हो जाएं तो शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने लगता है और फ्रैक्चर आने की नौबत आ जाती है. हड्डियों को मजबूती के लिए कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम और प्रोटीन की आवश्यक्ता होती है. ऐसे में यहां ऐसी ही कुछ चीजों का जिक्र किया जा रहा है जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. इन चीजों को आप अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.
क्या खाने पर मजबूत बनेंगी हड्डियां
पालक
---विज्ञापन---
पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं. इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने पर कैल्शियम, विटामिन के और विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिल जाती है. ऐसे में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है.
---विज्ञापन---
बीज और सूखे मेवे
---विज्ञापन---
बीजों और सूखे मेवों को ताकत का भंडार कहा जाता है. बादाम, चिया सीड्स और तिल के बीज हड्डियों के लिए बेहद अच्छे होते हैं. बादाम में विटामिन ई और कैल्शियम होता है, तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं और चिया सीड्स में फैटी एसिड्स होता है जो हड्डियों की सूजन को कम करता है.
---विज्ञापन---
दूध और दही
---विज्ञापन---
डेयरी प्रोडक्ट्स में दूध और दही ऐसे हैं जो कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन फूड्स से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि पेट भी अच्छा रहता है.
अंडे की जर्दी
अंडे के पीले हिस्से का सेवन करने पर विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है. विटामिन डी की कमी भी हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है.
दाल और सोया
दालों और सोया के सेवन से प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मिल जाती है. ऐसे में दालों में, राजमा, छोले और सोयाबीन के साथ ही टोफू भी खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किन लोगों को हो सकता है पेट का कैंसर? जानिए Stomach Cancer के लक्षण और कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.