किन लोगों को हो सकता है पेट का कैंसर? जानिए Stomach Cancer के लक्षण और कारण

Stomach Cancer Signs: पेट का कैंसर सबसे खतरनाक कैंसर में से एक है. इस कैंसर के लक्षण आम दिक्कतों जैसे लगते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए पेट के कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं.

pet me cancer hone ke lakshan
1 / 7

Stomach Cancer Symptoms: दुनियाभर में पेट का कैंसर सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की गिनती में पांचवे नंबर पर आता है. यह कैंसर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में देखा जाता है. इस कैंसर के लक्षणों (Pet Ke Cancer Ke Lakshan) को पहचानने में लोगों को इसीलिए दिक्कत आती है क्योंकि इसके लक्षण पेट की आम दिक्कतों जैसे ही नजर आते हैं. लेकिन, इस कैंसर को समय रहते पहचानना जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से लक्षण हैं जो पेट के कैंसर की चेतावनी हो सकते हैं और यह कैंसर किन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है.

विज्ञापन

एसिडिटी और सीने में जलन

एसिडिटी और सीने में जलन 2 / 7

पेट का कैंसर पेट की अंदरूनी परत में होने वाला कैंसर है. इस कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इस कैंसर में आयदिन एसिडिटी रहती है और हार्टबर्न यानी सीने में जलन हो सकती है.

विज्ञापन

निगलने में दिक्कत

निगलने में दिक्कत 3 / 7

पेट के कैंसर में खाना निगलने में दिक्कत होने लगती है. अगर यह दिक्कत 3 से 4 हफ्तों से बनी हुई है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.

बीमार महसूस होना

बीमार महसूस होना 4 / 7

पेट के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि व्यक्ति को हर समय बीमार महसूस होता है. कई बार उल्टी होने लगती है. अगर उल्टी में खून नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

विज्ञापन

अपच

अपच 5 / 7

पेट में कैंसर पनपने पर खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है. इससे अपच हो जाती है और थोड़ा सा खाते ही पेट भरा हुआ लगने लगता है.

पेट में दर्द

पेट में दर्द 6 / 7

कैंसर के कारण पेट में असहजता महसूस होती है और दर्द रहता है. अगर पेट के ऊपरी हिस्से पर कोई दाना या गांठ नजर आए तो उसकी जांच करवानी चाहिए.

विज्ञापन

किन्हें है पेट के कैंसर का ज्यादा खतरा

किन्हें है पेट के कैंसर का ज्यादा खतरा 7 / 7

अगर किसी को लंबे समय से एच पायलोरी संक्रमण है तो पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है. ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने पर, धूम्रपान और शराब का सेवन करने पर, किसी को परिवार में कभी पेट का कैंसर रहा हो, लंबे समय तक पेट की समस्या हो या डाइट अच्छी ना हो तो पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन