रोजाना 100% विटामिन ई कैसे प्राप्त करें? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस चीज से मिलता है भरपूर Vitamin E

Vitamin E Foods: विटामिन ई की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट किस चीज को खाने की सलाह दे रही हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि ये चीज विटामिन ई से भरपूर होती है.

Vitamin E Rich Foods

विटामिन E बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Vitamin E Benefits: विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है. यह शरीर के लिए सबसे पावरफुल विटामिन कहा जाता है. विटामिन ई शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करता है, एजिंग साइन कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करके बीमारियों का खतरा कम करने में असरदार है. इस विटामिन से खून के थक्के नहीं जमते और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से लेकर मांसपेशियों, इम्यूनिटी, त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है. ऐसे में विटामिन ई की कमी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है. न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी का कहना है खाने कि एक ऐसी चीज है जिसके सेवन से शरीर को 100% विटामिन ई मिलता है. आइए जानते हैं आशिमा किस चीज को खाने की सलाह दे रही हैं.

विज्ञापन

क्या खाने पर मिलता है 100% विटामिन ई | How to get 100% percent vitamin E

न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप दिन में 2 चम्मच सूरजमुखी के बीज लेते हैं तो इससे आपको 100% मिलता है जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप भी विटामिन ई की भरपूर मात्रा चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीज रोजना खाने शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

किन-किन चीजों में होता है विटामिन ई

  • बादाम
  • हेजलनट्स
  • मूंगफली
  • गेंहू के बीज का तेल
  • सोयाबीन का तेल
  • पालक
  • ब्रोकोली
  • शकरकंद
  • कद्दू
  • एवोकाडो
  • आम
  • कीवी

विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं

विज्ञापन
  • विटामिन ई की कमी होने पर मसल्स का बैलेंस कम होने लगता है जिससे व्यक्ति का संतुलन बिगड़ता है और उसे चलने में दिक्कत होने लगती है.
  • मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. पैरों में खासतौर से दर्द रहता है और कमजोरी महसूस होती है.
  • पेरिफेरल न्यूरोपैथी की दिक्कत होती है जिससे पैर में झुनझुनी हो सकती है या पैर सुन्न पड़ जाते हैं.
  • देखने में दिक्कत होने लगती है.
  • कमजोरी इम्यूनिटी के कारण शरीर तेजी से रोगों का शिकार होने लगता है.
  • विटामिन ई की कमी अनीमिया की भी वजह बन सकती है.

यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ