Vitamin B12 Sources: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है. यहां एक ऐसे ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी शरीर को खोखला कर देती है. यह विटामिन है विटामिन बी12. यह एक ऐसा विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन के लिए जरूरी होता है. इस विटामिन से नर्व सेल फंक्शन बेहतर होता है, DNA सिंथेसिस में मदद मिलती है, दिमाग की सेहत अच्छी रहती है और बोन मिनरल डेंसिटी बनाए रखने में भी विटामिन बी12 के फायदे नजर आते हैं. ऐसे में यहां जानिए विटामिन बी12 से भरपूर कौन-कौनसे फूड्स हैं जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) को पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – क्या बीपी 140-90 नॉर्मल रेंज है? डॉक्टर ने बताया ब्लड प्रेशर की सेफ रेंज क्या है और कब हो जाना चाहिए सावधान
विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स | Vitamin B12 Rich Foods
दूध – शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्त्रोत है दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही. एक कप दूध से दिन की जरूरत का 50 प्रतिशत तक विटामिन बी12 शरीर को मिल जाता है.
फिश और सीफूड – मछलियां जैसे साल्मन, टूना और ट्राउट विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं. इसके अलावा, क्रैब और श्रिंप में भी विटामिन बी12 होता है.
अंडे – विटामिन बी12 पाने के लिए रोजाना अंडे खाए जा सकते हैं. एक हार्ड बॉइल्ड एग में 0.5 एमजी तक विटामिन बी12 होता है.
मशरूम – कुछ तरह के मशरूम कुछ हद तक विटामिन बी12 के स्त्रोत होते हैं.
सीवीड – सीवीड खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिल सकता है.
फोर्टिफाइड सीरियल्स – विटामिन बी12 फोर्टिफाइड सीरियल्स खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है.
विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स – आप विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए विटामिन बी12 से भरपूर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.
शाकाहारी लोग कैसे बढ़ाएं विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्शन
- विटामिन बी12 की कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में देखी जाती हैं क्योंकि शाकाहारी फूड्स में विटामिन बी12 ज्यादा नहीं होता है. ऐसे में विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्शन बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं –
- रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप लें. इससे गट हेल्थ अच्छी रहती है और शरीर विटामिन बी12 बेहतर तरह से इस्तेमाल कर पाता है.
- दही, योगर्ट और फर्मेंटेड फूड्स जैसे इडली और डोसा वगैरह खाएं. इन फूड्स से विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्श बूस्ट होता है.
- कॉफी विटामिन बी12 के एब्जॉर्प्शन को रोकने का काम करती है. ऐसे में विटामिन ही12 का एब्जॉर्प्शन बेहतर हो इसके लिए कॉफी और चाय का सेवन कम करें.
- विटामिन बी12 शरीर बेहतर तरह से सोख सके इसके लिए खानपान में पालक और दालों को शामिल करें. चुकंदर को भी डाइट का हिस्सा बनाने पर फायदा मिलता है.
- कुकिंग के तरीके से भी विटामिन बी12 के एबजॉर्प्शन (Vitamin B12 पर असर पड़ता है. जैसे, अगर आप मशरूम बना रहे हैं तो उन्हें जरूरत से ज्यादा पकाने के बजाए हल्का स्टीम करें या सोटे करके खाएं.
यह भी पढ़ें – गेंहू नहीं बल्कि इस आटे की रोटी से कम होगा पेट, जानिए वजन कम करने के लिए कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
20 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines