फैटी लिवर के लिए कौन से पेय खराब हैं? डॉक्टर ने कहा Fatty Liver के मरीजों को कभी नहीं पीने चाहिए ये ड्रिंक्स

Worst Drinks For Fatty Liver: खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जिनसे फैटी लिवर डिजीज में परहेज करना जरूरी होता है. यहां जानिए सर्जन डॉक्टर आशीष बंसल फैटी लिवर के लिए कौन सी ड्रिंक्स को सबसे खराब बता रहे हैं.

Fatty Liver

फैटी लिवर में क्या परहेज करें? Image Credit- AI

Fatty Liver Diet: शरीर के सबसे मेहनती ऑर्गन में लिवर की गिनती होती है. लिवर शरीर के गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, फैट्स को मेटाबॉलाइज करता है और पाचन में मददगार होता है. ऐसे में लिवर की हेल्थ अच्छी रहे यह ध्यान रखना जरूरी होता है. खानपान और लाइफस्टाइल अच्छा ना हो तो लिवर में फैट जमना शुरू हो जाता है जिसे फैटी लिवर की दिक्कत कहते हैं. फैटी लिवर होने पर लिवर डैमेज (Liver Damage) होने लगता है जिससे शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. ऐसे में फैटी लिवर में खासतौर से आप क्या खा पी रहे हैं इसका ख्याल रखने की जरूरत होती है नहीं तो लिवर की सेहत बिगड़ने लगती है. सर्जन डॉ. आशीष बंसल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 5 ऐसे पेय पदार्थों यानी ड्रिंक्स के बारे में बताया है जो लिवर के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं हैं और फैटी लिवर में इन पेय पदार्थों को पीने से खासतौर से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

फैटी लिवर में किन ड्रिंक्स से परहेज करें | Drinks To Avoid In Fatty Liver

एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स – बीयर, व्हिसकी और वाइन जैसी एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि ये ड्रिंक्स लिवल सेल्स को डैमेज पहुंचाते हैं. इन्हें पीने पर फैटी लिवर, फाइब्रोसिस और सिरोसिस का रिस्क बढ़ता है.

विज्ञापन

शुगरी कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस – इस तरह की शुगरी कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस में फ्रुक्टोस की मात्रा ज्यादा होती है. इनसे लिवर में फैट डिपोजिट होता है. ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी ट्रिगर करते हैं.

एनर्जी ड्रिंक्स – बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर ही नहीं बल्कि केमिकल्स की मात्रा भी ज्यादा होती है जिनसे लिवर पर ओवरलोड पड़ता है. इनसे एंजाइम्स बढ़ जाते हैं जिससे डैमेज हो सकता है.

विज्ञापन

स्वीटेंड टी या फ्लेवर वाली कॉफी – इन स्वीटेंड टी और फ्लेवर वाली कॉफी में क्रीमर्स और सिरप से एक्स्ट्रा शुगर और ट्रांस फैट शरीर में जाता है. इससे लिवर फैट बढ़ता है. डॉक्टर का कहना है कि प्लेन कॉफी पीना ज्यादा बेहतर होता है.

मिल्कशेक और क्रीमी डेयरी ड्रिंक्स – इनमें फुल फैट और शुगर होती है जो लिवर की इंफ्लेमेशन को बढ़ाती है. इनसे स्टेटॉसिस यानी फैटी लिवर और ज्यादा खराब होता है.

विज्ञापन

कौन सी ड्रिंक्स हैं लिवर के लिए अच्छी (Best Drinks For Fatty Liver)

छाछ – डॉक्टर बताते हैं कि छाछ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है और इससे पेट साफ होता है और लिवर डिटॉक्स (Liver Detox) होने में भी मदद मिलती है.

विज्ञापन

ब्लैक – बिना चीनी के ब्लैक कॉफी पी जाए तो इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो फाइब्रोसिस और लिवर कैंसर (Liver Cancer) के रिस्क को कम करते हैं.
ग्रीन टी – फैट बर्न करने में ग्रीन टी असरदार होती है. खासतौर से यह लिवर के आस-पास जमा फैट को हटाती है.

नींबू पानी – पाचन और बाइल प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है नींबू पानी.
सादा पानी – शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है. इसके लिए पानी पीते रहें. इससे लिवर सेल्स भी हेल्दी रहती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ