Green Chilly Benefits: ज्यादातर लोगों को लगता है कि हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने और उसमें तीखापन लाने से ज्यादा कुछ नहीं करती है. लेकिन, हरी मिर्च (Hari Mirch) के फायदे खाने को स्वादिष्ट बनाने तक ही सीमित नहीं हैं. हरी मिर्च एक सुपरफूड है जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रोजाना खाने के साथ 2 हरी मिर्च खाने पर क्या होता है. यहां जानिए हरी मिर्च शरीर पर कैसा असर डालती है.
यह भी पढ़ें – क्या बच्चे को अपना जूठा खिलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बेबी को जूठा खिलाने पर क्या होता है
रोजाना 2 हरी मिर्च खाने पर क्या होता है
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि अगर आप रोजाना अपने खाने के साथ 2 हरी मिर्च लेते हैं तो इससे आपके शरीर में ये 3 बदलाव होंगे –
मेटाबॉलिज्म होता है बेहतर
हरी मिर्च के अंदर मौजूद सफेद हिस्से में वेटलॉस कंपाउंड कैप्सेसिन होता है जो थर्मेजेनेसेसिस को बढ़ाता है जिससे शरीर एनर्जी को ज्यादा बर्न करता है. हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी कारगर होती है. हरी मिर्च डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस को स्टिम्यूलेट करके पाचन को भी बेहतर करती है.
विटामिन सी से भरपूर
100 ग्राम हरी मिर्च में नींबू से भी ज्यादा विटामिन सी होता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में और कोलेजन प्रोडक्शन में कारगर है. जिन लोगों का इम्यूनिटी कमजोर है उनके लिए हरी मिर्च बेहद फायदेमंद साबित होती है.
ब्लड शुगर बैलेंस में मददगार
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि हरी मिर्च में मोजूद कैप्सेसिन इंसुलिन रिस्पोंस को बेहतर कर सकती है जिससे खाना खाने के बाद ग्लूकोज स्पाइक नहीं होता है.
किन लोगों को हरी मिर्च नहीं खानी चाहिए
डाइटीशियन बताती हैं कि हरी मिर्च फायदेमंद जरूर है लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही, कुछ दिक्कतों में हरी मिर्च के सेवन से परहेज करना या हरी मिर्च कम खाना जरूरी है, जैसे एसिड रिफ्लक्स या GERD की दिक्कत में, पेट में अल्सर होने पर, डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव होने पर और हेमेरॉइड्स या बवासीर की दिक्कत में.
यह भी पढ़ें – सफेद बाल, पिंपल्स और दिनभर थकान… शरीर खुद बताता है किस विटामिन की हो रही है कमी, ऐसे पहचानें संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines