White Spots On Nails: शरीर में अंदरूनी रूप से कोई दिक्कत होती है तो उसके निशान बाहरी रूप से भी नजर आने लगते हैं. क्या आपको पता है आपके नाखून भी बीमारियों का लक्षण बताते हैं. नाखून पर नजर आने वाले निशान शरीर के अंदर हो रही किसी कमी का इशारा हो सकते हैं. ऐसे में इस कमी को वक्त रहते पहचानना और समस्या से छुटकारा पाना जरूरी होता है. ऐसे ही कुछ खनिज हैं जिनकी कमी (Mineral Deficiency) से नाखूनों पर सफेद धब्बे बनने लगते हैं. इन सफेद धब्बों को ल्यूकोनीचिया कहा जाता है. अगर आपको भी अपने नाखूनों पर सफेद धब्बे (Nakhun Par Safed Dhabbe) नजर आते हैं तो यहां जानिए यह किस विटामिन या खनिज की कमी का संकेत हो सकता है.
नाखून पर सफेद धब्बे किसकी कमी का लक्षण हैं
विटामिन की कमी – नाखून पर सफेद धब्बे नजर आना विटामिन बी6 की कमी का लक्षण हो सकता है.
खनिज की कमी – जिंक और कैल्शियम 2 ऐसे खनिज हैं जिनकी कमी से नाखून पर सफेद धब्बे दिखने लगते हैं. कैल्शियम सीधेतौर पर सफेद धब्बों की वजह नहीं बनता लेकिन यह ओवलऑल नेल हेल्थ को प्रभावित करता है.
ये दिक्कतें भी हो सकती हैं वजह
- नाखूनों पर किसी चोट के कारण भी सफेद निशान नजर आ सकते हैं. नाखून की जड़ पर लगी किसी चोट के कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखते हैं.
- एलर्जिक रिएक्शन के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे बनते हैं. ये एलर्जिक रिएक्शन किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जैसे नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर या किसी और प्रोडक्ट के कारण हो सकता है.
- फंगल इंफेक्शन से भी नाखून पर सफेद दाग दिख सकते हैं. फंगल इंफेक्शन से नाखूनों की रंगत भी फीकी पड़ने लगती है.
- किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे किडनी की बीमारी या डायबिटीज में भी नाखूनों पर सफेद स्पॉट्स दिख सकते हैं.
कैसे दूर होगी यह दिक्कत
शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है तो खानपान के जरिए नाखूनों की यह दिक्कत दूर हो सकती है. आप अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजें शामिल कर सकतें हैं, जैसे अंडे, चीज, दही, मछली, कद्दू के बीज, बादाम, दाल, राजमा, ओट्स और सोया मिल्क. कैल्शियम पाने के लिए दूध, साल्मन मछली, चिया सीड्स, ब्रोकली और सोया प्रोडक्ट्स लिए जा सकते हैं. विटामिन बी6 की कमी पूरी करने के लिए मांस, मछली, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, शकरकंदी, गाजर और पालक जैसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
अगर बिना किसी कारण के ये सफेद धब्बे नजर आने लगें, नाखूनों में दर्द होने लगे, सूजन नजर आए और खानपान से भी यह दिक्कत ठीक ना हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या अंतर होता है? यहां जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
40 mins agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
4 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
18 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
21 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
22 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
23 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines