Drooping Eyelids Causes: कुछ लोगों में देखा जाता है कि उनकी आंखें पूरी तरह नहीं खुलती हैं और ऐसा लगता है कि जान-बूझकर व्यक्ति ने आधी आंखें खोली हुई हैं. ऐसे में अक्सर टोक भी दिया जाता है कि आंखें पूरी खोलो या सो क्यों रहे हो जाग जाओ. लेकिन, आंखों का पूरी तरह ना खुलना किसी बीमारी या कंडीशन के चलते भी हो सकता है. असल में आंखों का पूरी तरह ना खुलना प्टोसिस (Ptosis) कहलाता है. यह ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति की पलकें झुक जाती हैं और आधी आंख ही खुलती है. यहां जानिए प्टोसिस के क्या लक्षण हैं और कैसे पहचाने जा सकते हैं.
प्टोसिस होने के लक्षण | Ptosis Symptoms
- प्टोसिस होने का सबसे आम लक्षण है कि आंखें लटकी हुई या आधी बंद नजर आती हैं. पलकें कितनी लटकी हैं और कितनी नहीं यह हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.
- व्यक्ति को बार-बार अपनी आइब्रो को ऊपर करना पड़ता है ताकि पलकों को उठाया जा सके.
- सिर को पीछे करके देखने की कोशिश करनी पड़ती है. इससे गर्दन और सिर में दर्द भी रहने लगता है.
- जिस आंख पर प्टोसिस हुआ है वो दूसरी आंख के मुकाबले छोटी नजर आती है. हालांकि, प्टोसिस दोनों आंखों पर भी हो सकता है.
प्टोसिस का पता कैसे चलता है
ऑप्थल्मोलॉजिस्ट यानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करवाने पर आंखों की जांच होती है, ब्लड टेस्ट हो सकता है और CT Scan या MRI Scan करके पता चलता है कि प्टोसिस हुआ है या नहीं.
प्टोसिस का क्या इलाज है
बच्चों में उनकी उम्र देखी जाती है, एक आंख पर दिक्कत हुई है या दोनों पर यह देखा जाता है और बच्चों की आंखों की मसल्स कितनी मजबूत है और कितनी नहीं यह देखने के बाद आंख की सर्जरी की जा सकती है. बड़ों में भी सर्जरी ही होती है और ज्यादा कोंप्लिकेशंस नहीं होते हैं.
यह भी पढ़ें – मलाशय कैंसर की आखिरी स्टेज में क्या होता है? जानिए कैसे दिखते हैं Colorectal Cancer Stage 4 के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 hr agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
16 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
21 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines