Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan: सूरज की धूप विटामिन डी की कमी का मुख्य स्त्रोत है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में धूप ना लेने पर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है. विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. विटामिन डी एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जिसे शरीर कैल्शियम के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करता है. विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार होता है, इसके साथ ही मसल्स और ब्रेन सेल्स ठीक तरह से काम कर सकें इसके लिए शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है. यहां जानिए शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाने पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कौन से सीड्स हैं बेस्ट
विटामिन डी की कमी के लक्षण क्या हैं | Vitamin D Deficiency Symptoms
हड्डियों में दर्द – शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर कैल्शियम को सही तरह से नहीं सोख पाता है. इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और हड्डियों में दर्द रहने लगता है.
मसल्स में दर्द – छाती या पीठ के निचले हिस्से की मसल्स में दर्द होने लगता है.
बार-बार बीमार पड़ना – विटामिन डी की कमी से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है. इम्यूनिटी कमजोर हो जाने से व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है.
घाव भरने में देरी – विटामिन डी की कमी हो जाने पर घाव भरने में देरी होने लगती है. अगर आपको कोई चोट लगी है और घाव नहीं भर रहा है तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है.
थकान और कमजोरी – विटामिन डी की कमी होने पर व्यक्ति को हर समय कमजोरी और थकान महसूस होती है. ऐसा लगता है जैसे किसी भी काम को करने के लिए शरीर में शक्ति ही नहीं है.
डिप्रेशन और मूड स्विंग्स – मस्तिष्क के कई हिस्सों में विटामिन डी के रिसेप्टर्स होते हैं जो मूड को कंट्रोल करते हैं. ऐसे में विटामिन डी की कमी डिप्रेशन (Depression) और मूड स्विंग की वजह बन सकती है.
बाल झड़ना – विटामिन डी की कमी हो जाए तो बालों का झड़ना (Hair Fall) शुरू हो सकता है. ऐसा विटामिन डी की बहुत ज्यादा कमी हो जाने पर होता है.
विटामिन डी की कमी कैसे होगी पूरी
- सूरज की धूप विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत होती है. सुबह 8 बजे से 11 बजे की धूप लेना सबसे अच्छा है. रोजाना 15 से 20 मिनट धूप जरूर लें.
- खानपान में दूध, मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम और दही वगैरह शामिल करें. विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स, दूध और जूस को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
- विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – डैमेज हुई आंतों की परत को ठीक करती हैं खाने की ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा रिपेयर हो जाएगी Gut Lining, लीकी गट से मिलेगी राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines