High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. यह एक ऐसी दिक्कत है जिसमें व्यक्ति की रक्त धमनियां डैमेज होती चली जाती हैं और अगर समय रहते हाई ब्लड प्रेशर का इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है. हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेलियर, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी चले जाने, हार्ट अटैक और दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. ऐसे में मरीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (BP Control) करने की कोशिश में लगे रहते हैं. हेल्दी फूड्स, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके ब्लड प्रेशर को सामान्य करने की कोशिश की जाती है. इसके साथ ही, ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए दवाएं (BP Medicine) ली जाती हैं. यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं तो ऐसी कुछ बातें हैं जिनका खास ख्याल रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – डिमेंशिया का डायबिटीज, बीपी और धूम्रपान से संबंध, स्टडी ने बताया किन लोगों को है ज्यादा खतरा
क्या ब्लड प्रेशर कम होने पर भी दवा लेनी चाहिए
एफडीए के अनुसार, ब्लड प्रेशर की दवा रोजाना लेनी चाहिए. अगर आपका ब्लड प्रेशर कम हो गया है या आपको बुरा महसूस नहीं हो रहा है तब भी बीपी की दवा लेना जरूरी है. जब तक आपके डॉक्टर आपको बीपी की दवा लेने से मना नहीं करते हैं तबतक आपको बीपी की दवा (BP Ki Dawa) लेनी है.
ब्लड प्रेशर की दवा से साइड इफेक्ट्स
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं और उन्हें शरीर में किसी तरह के लक्षण महसूस नहीं होते हैं. वहीं, बहुत से लोगों को कुछ सामान्य दिक्कतें महसूस हो सकती हैं, जैसे सिर में दर्द होना, सिर घूमना या पेट खराब हो जाना. लेकिन, दवा शुरू करने के कुछ हफ्तों बाद ये लक्षण कम होने लगते हैं.
ब्लड प्रेशर की कौन सी दवाएं होती हैं
ब्लड प्रेशर की साधारण दवाएं एसीई इनहिबिटर्स, डायरेटिक्स, कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स और बीटा ब्लॉकर्स हैं. ये दवाएं अलग-अलग ब्रांड नाम या जेनरिक नामों से बाजार में बेची जाती हैं. यहां जानिए इन दवाओं को लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इनके कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं.
एसीई इनहिबिटर्स – प्रेग्नेंट महिला को, बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिला को, लिवर की दिक्कत वाले व्यक्ति को, डायबिटीज में और दिल की दिक्कतों में डॉक्टर की सलाह लेकर ही यह दवा लेनी चाहिए. इस दवा को लेने पर खांसी, सिर घूमना, सिर में दर्द, थकान महसूस होना या सोने में दिक्कत जैसे सामान्य लक्षण दिख सकते हैं.
डायरेटिक्स या वॉटर पिल्स – इन दवाओं को लेने पर चक्कर आना, बेहोशी, बार-बार पेशाब लगना, सिर में दर्द और पेट खराब होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इन दवाओं के कुछ वॉर्निंग साइन भी हैं जो शरीर पर नजर आते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, जैसे आंखों में दर्द होना या अचनाक से धुंधला नजर आना, त्वचा पर रैशेज, सांस लेने में दिक्कत, दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना, प्यास ज्यादा लगना या फिर मसल्स में क्रैंप्स होना.
कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स – इस दवा को लेने पर नींद जैसा महसूस हो सकता है, सिर में दर्द होता है, पेट खराब हो सकता है, पैर में सूजन आ सकती है या बहुत ज्यादा गर्मी लगती है. इसके अलावा, अगर छाती में दर्द हो या फिर शरीर पर रैशेज निकलने लगें तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
बीटा ब्लॉकर्स – दिल, लिवर और डायबिटीज जैसी गंभीर दिक्कतों के अलावा अगर आप कैटारेक्ट सर्जरी कराने वाले हैं तो यह दवा लेने के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं. इस दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के लेना ना रोकें. इसके साइड इफेक्ट्स ये हो सकते हैं – थकान महसूस करना, पेट खराब होना, दस्त या कब्ज होना, सिर में दर्द और चक्कर आना.
यह भी पढ़ें – मुंह के किस-किस हिस्से में होता है ओरल कैंसर? जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण और किस तरह होती है जांच
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
14 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - FDA
First published on:
Know More: Editorial Guidelines