Liver Damaging Foods: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स करके शरीर से निकाल देता है. ऐसे में लिवर की अपनी सेहत अच्छी रहना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं और उसपर लोड डालती हैं इसीलिए इन चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. जनरल फिजीशियन डॉ. वैभव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किन फूड्स को खाने पर लिवर डैमेज हो सकता है. आप भी जानिए कौन से हैं ये फूड्स जिनसे परहेज करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या पीना चाहिए? जानिए क्या पीने से पेट अच्छे से साफ होता है
लिवर को डैमेज करने वाले फूड्स | Liver Damaging Foods
डॉक्टर ने बताया कि कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें हम अक्सर ही रोजाना खाते हैं और ये लिवर को साइलेंटली डैमेज करते हैं –
शुगरी ड्रिंक्स – सोडा, पैकेट वाले जूस और एनर्जी ड्रिंक्स शुगर से भरपूर होते हैं. इनमें लिक्विड शुगर होती है जो सीधा लिवर में फैट को बढ़ाती है.
तली हुई चीजें – हर चीज को डीप फ्राइड करके खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इससे इंफ्लेमेशन बढ़ती है और लिवर सेल्स पर नेगेटिव दबाव पड़ता है सो अलग.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स – चिप्स, कैंडी, इंस्टेंट मील्स और शुगरी सीरियल्स इंसुलिन स्पाइक की वजह बनते हैं.
यह है सबसे बड़ी गलती
लिवर को डैमेज करने वाली सबसे बड़ी गलती है इन लिवर लोड बढ़ाने वाले फूड्स को रोजाना खाना. ये फूड्स हर दूसरे-तीसरे दिन खाए जाएं या इन्हें रूटीन का हिस्सा बना लिया जाए तो लिवर डैमेज (Liver damage) होने लगता है. वहीं, लिवर डैमेज होने की शुरुआत में इसके लक्षण पहचानने मुश्किल होते हैं और जबतक लक्षण समझ आते हैं तबतक सेहत कई हद तक बिगड़ चुकी होती है.
लिवर डैमेज होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
- लिवर डैमेज होने की शुरुआत में शरीर में हर समय थकान महसूस होती है.
- शरीर में कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का लक्षण (Liver Damage Symptoms) हो सकता है.
- खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है.
- भूख में कमी आने लगती है और पेट में भारीपन महसूस होता है.
- बार-बार एसिडिटी होने लगती है और उल्टी जैसा मन होता है.
- पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने लगता है.
- त्वचा और आंखों के आस-पास पीले दाग नजर आते हैं.
- त्वचा पर खुजली होना भी लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
- पेशाब और मल के रंग में बदलाव आ सकता है. पेशाब गहरे रंग का दिखता है और मल का रंग हल्का मिट्टी जैसा नजर आता है.
यह भी पढ़ें – आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines