Malaria Ke Lakshan: मलेरिया मच्छरों से फैलने वाला रोग है जो जानलेवा भी साबित हो सकता है. यह प्लास्मोडियम नामक परजीवियों के कारण होता है और संक्रमित एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. संक्रमित मच्छर के काटने के लगभग 10 से 14 दिनों के बाद व्यक्ति में बीमारी के लक्षण विकसित हो सकते हैं. व्यक्ति को अगर मलेरिया हो जाए तो उसके लिवर की कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है. ऐसे में मलेरिया की जल्द से जल्द जांच और फिर इलाज शुरू करना जरूरी होता है. नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ने मलेरिया के ऐसे कुछ लक्षणों (Malaria Symptoms) का जिक्र किया है जो नजर आएं तो इग्नोर नहीं करने चाहिए.
यह भी पढ़ें – Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन, हार्ट अटैक से कैसे अलग है Cardiac Arrest, जानिए यहां
मलेरिया के लक्षण कैसे दिखते हैं
- मलेरिया होने पर आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, उल्टी और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
- मलेरिया का परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स को नष्ट कर देता है. इससे व्यक्ति को गंभीर अनीमिया की दिक्कत हो जाती है.
- शरीर में जल्दी थकान महसूस होती है, दौरा पड़ सकता है, ऐंठन होने लगती है और बेहोशी छा सकती है.
- परजीवी रक्त के जरिए दिमाग तक पहुंच सकते हैं जिसे सेरेब्रल मलेरिया कहा जाता है. ऐसे में शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं.
- प्रेग्नेंसी में अगर मां को मलेरिया हो जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जोखिम हो सकता है.
गंभीर और जटिल मलेरिया के लक्षण
गंभील मलेरिया के संकेतों की शुरुआत (Early Signs Of Malaria) में ही पहचान करना बेहद जरूरी होता है ताकि मरीज को तुरंत इमरजैंसी मेडिकल हेल्प दी जा सके. इसके शुरुआती लक्षण और संकेतों को पहचानना जरूरी है.
गंभीर मलेरिया में अत्यधिक कमजोरी होती है, कमजोरी के कारण बैठ पाना भी मुश्किल होता है, चेतना में बदलाव आता है, सुस्ती या कोमा की स्थिति बनने लगती है, गंभीर अनीमिया हो जाता है, सांस लेने में कठिनाई होती है, पूरे शरीर में दौरे आते हैं, ऐंठन हो सकती है, पानी या तरल चीजें पीने में दिक्कत हो सकती है, पेशाब का रंग गहरा होने लगता है या पेशाब की मात्रा बहुत कम हो जाती है.
मलेरिया से खुद को कैसे रखें बचाकर
मलेरिया से बचकर रहने के लिए मच्छरों से बचकर रहना बेहद जरूरी है. मच्छर ना काटें इसके लिए पूरे कपड़े पहनकर बाहर जाएं, घर में मच्छर ना आएं इसके लिए सुबह और शाम के समय घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें, मच्छरों को मारने के लिए दवा या घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल किया जा सकता है, मच्छर से बचाने वाली रेपलेंट क्रीम लगाई जा सकती है और मच्छरदानी लगाकर सोया जा सकता है.
इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके घर के आस-पास किसी तरह का पानी ना भरे. खाली टायर, बाल्टी या टब में पानी भरकर ना छोड़ें. इसके अलावा, आस-पास के गड्ढों में या कूलर के अंदर गंदा पानी जमा ना हो इसका ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें – लिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने कहा Liver की बीमारी नहीं बढ़ेगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
13 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
15 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
18 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
19 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
21 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
23 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry
First published on:
Know More: Editorial Guidelines