Tonsil Cancer Ke Lakshan: टॉन्सिल्स में ट्यूमर यानी कैंसर की कोशिकाएं पनपने लगती हैं तो इसे टॉन्सिल कैंसर कहते हैं. गले के पिछले हिस्से में टॉन्सिल्स (Tonsils) होते हैं. ऐसे में टॉन्सिल कैंसर गले को भी प्रभावित करता है और अगर इसकी समय रहते पहचान ना की जाए तो ट्यूमर गले और मुंह में फैल सकता है. ऐसे में यहां जानिए टॉन्सिल कैंसर होने पर कैसे संकेत (Tonsil Cancer Signs) नजर आते हैं. ऐसी कुछ दिक्कते हैं जो अगर 2 हफ्तों से ज्यादा बनी रहती हैं तो टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. ऐसे में वक्त रहते इस कैंसर को पहचानना बेहद जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जांच कैसे की जाती है? जानिए Cervical Cancer के क्या लक्षण होते हैं
टॉन्सिल कैंसर के क्या लक्षण होते हैं | Tonsil Cancer Symptoms
गले पर गांठ दिखना
गले पर गांठ नजर आ सकती है. यह गांठ छोटी या मोटी होती है लेकिन इसमें दर्द नहीं होता है. यह टॉन्सिल कैंसर का पहला संकेत हो सकता है.
गले में दर्द रहना
टॉन्सिल कैंसर होने पर लंबे समय तक गले में दर्द बना रहता है. अगर यह दर्द 2 हफ्तों से ज्यादा हो तो टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकता है.
आवाज बदल जाना
अगर आपको अपनी आवाज में बदलाव महसूस हो रहा है तो यह टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकता है. बिना वजह आवाज बदली हुई महसूस हो तो इसे इग्नोर ना करें.
टॉन्सिल्स का सूज जाना
टॉन्सिल कैंसर होने पर टॉन्सिल्स में सूजन नजर आ सकती है. ऐसा महसूस हो सकता है जैसे टॉन्सिल्स गले में चुभ रहे हैं.
कान में दर्द होना
टॉन्सिल कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें कान में दर्द महसूस हो सकता है. खासकर अगर टॉन्सिल्स सूज गए हैं तो कानों में दर्द हो सकता है.
ये लक्षण भी आ सकते हैं नजर
- टॉन्सिल कैंसर होने पर गले से खून बहता नजर आ सकता है.
- मुंह से बदबू आना भी टॉन्सिल कैंसर के लक्षणों में शामिल है.
- जबड़े जकड़े हुए महसूस होते हैं.
- बिना किसी वजह के वजन कम होना कैंसर का लक्षण होता है.
- गले में लगातार कई दिनों तक दर्द बना रह सकता है.
टॉन्सिल कैंसर होने के क्या कारण हैं
तंबाकू खाना – जो लोग तंबाकू या गुटका ज्यादा खाते हैं और धूम्रपान करते हैं उन्हें टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.
एल्कोहल का सेवन – शराब पीने वालों में टॉन्सिल कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है.
HPV – एचपीवी इंफेक्शन के कारण टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.
मुंह में गंदगी होना – जो लोग सही तरह से मुंह की सफाई नहीं करते हैं और अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं उन्हें टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.
फैमिली हिस्ट्री – अगर परिवार में कभी किसी को कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को भी कैंसर होने की संभावना रहती है.
यह भी पढ़ें – सुबह की यह गलती एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
23 mins agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
36 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
4 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
7 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines