महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जांच कैसे की जाती है? जानिए Cervical Cancer के क्या लक्षण होते हैं

Cervical Cancer Test: सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं, जानिए यहां. साथ ही, जानिए सर्वाइकल कैंसर होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और किस तरह इस कैंसर को पहचाना जा सकता है.

cervical cancer test
1 / 7
cervical cancer test

Cervical Cancer Symptoms: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक कैंसर है जो सर्विक्स की कोशिकाओं में पनपता है. सर्विक्स (Cervix) गर्भाशय के नीचे स्थित नली होती है. इसी सर्विक्स में होने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहते हैं. सर्वाइकल कैंसर होने एचपीवी जैसे इंफेक्शंस के कारण हो सकता है. ऐसे में समय रहते इस कैंसर से बचाव के लिए टीके लगवाना और अगर कैंसर हो जाए तो इसके लक्षणों का पता लगाकर इलाज शुरू करना जरूरी होता है. यहां जानिए सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट (Cervical Cancer Test) करवाए जाते हैं और किस तरह इसक कैंसर के लक्षण पहचाने जाते हैं.

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए टेस्ट

सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए टेस्ट 2 / 7

सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए HVP टेस्ट, PAP टेस्ट या ये दोनों टेस्ट करवाए जा सकते हैं. इसके अलावा, कोसोल्कोपी, बायोप्सी और एंडोसर्विकल क्यूरेटेज से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर में वजाइनल ब्लीडिंग

सर्वाइकल कैंसर में वजाइनल ब्लीडिंग 3 / 7

सर्वाइकल कैंसर होने का एक बड़ा लक्षण है कि इस कैंसर में हैवी वजाइनल ब्लीडिंग होने लगती है. पीरियड्स लंबे समय तक आते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा हैवी हो जाते हैं.

असामान्य वाइट डिस्चार्ज

असामान्य वाइट डिस्चार्ज 4 / 7

बदबूदार या सामान्य से ज्यादा गाढ़ा या मात्रा में ज्यादा वाइट डिस्चार्ज होना सर्वाइकल कैंसर का लक्षण हो सकता है. डिस्चार्ज के साथ खून नजर आना भी कैंसर के लक्षणों में शामिल है

विज्ञापन

पेल्विक पेन

पेल्विक पेन 5 / 7

पेल्विक फ्लोर पर दर्द महसूस होना सर्वाइकल कैंसर का लक्षण हो सकता है. खासकर पीरियड्स होने के अलावा अलग से पेल्विक फ्लोर में दर्द हो तो इसे लाइटली नहीं लेना चाहिए.

पेशाब में खून नजर आना

पेशाब में खून नजर आना 6 / 7

सर्वाइकल कैंसर होने पर पेशाब में खून नजर आ सकता है. पेशाब में खून नजर आने के अलावा अगर पेशाब करते हुए तकलीफ होती है तो यह भी सर्वाइकल कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

अचानक वजन कम होना

अचानक वजन कम होना 7 / 7

बिना कोशिश किए अचानक ही वजन कम होने लगा है और सर्वाइकल कैंसर के अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं तो जांच करवाने में देरी ना करें. समय रहते सर्वाइकल कैंसर का पता लगाना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन