किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या होता है? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें Kidney Damage के लक्षण

Kidney Damage Signs: किडनी से जुड़ी दिक्कतें पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं. ऐसे में यहां जानिए किडनी खराब होने पर या किडनी पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं. डॉक्टर ने कहा ऐसे चलता है पता.

Kidney Damage

किडनी की दिक्कतों में दिखते हैं ये साइन. Image Credit - AI

Kidney Damage Symptoms: गुर्दे यानी किडनी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. किडनी खून को साफ करती है और शरीर का फ्लुइड बैलेंस बनाए रखती है जिससे शरीर की गंदगी पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती है. लेकिन, किडनी पर अगर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगे तो किडनी खराब भी हो सकती है. कई बार किडनी डैमेज परमानेंट भी होता है जो घातक साबित होता है. ऐसे में समय रहते यह पहचानना जरूरी होता है कि किडनी हेल्दी है या किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है. मेटाबॉलिक डॉक्टर और स्पोर्ट्स फिजियो डॉ. सुधांशु राय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किडनी पर स्ट्रेस हो तो शरीर पर कौन से साइन नजर आते हैं या क्या लक्षण दिखते हैं.

विज्ञापन

किडनी पर स्ट्रेस पड़ने के लक्षण

थकान रहना – हर समय शरीर में थकान महसूस होने लगती है. यह इसलिए होता है क्योंकि किडनी के टॉक्सिंस साफ नहीं हो पाते और एनर्जी लेवल्स गिरने लगते हैं.

विज्ञापन

पैरों और आंखों में सूजन – किडनी खराब होने लगती है तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों के टिशूज में फ्लुइड जमा होने लगता है और सूजन नजर आने लगती है.

पेशाब में झाग दिखना – किडनी पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है और किडनी अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाती तो पेशाब में प्रोटीन की लीकेज होने लगती है. इससे पेशाब में झाग (Peshab me jhag) नजर आने लगता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब लगना – किडनी यूरिन को बैलेंस नहीं कर पाती जिससे रातभर बार-बार पेशाब लगने लगता है.

पीठ का झुकाव – ऐसा किडनी की तकलीफ या पथरी (Kidney Stones) की दिक्कत में हो सकता है.
रूखी त्वचा और खुजली – शरीर में मिनरल और वेस्ट इंबैलेंस के कारण स्किन इरिटेट होने लगती है. इससे त्वचा रूखी होने लगती है और खुजली होती है सो अलग.

विज्ञापन

भूख ना लगना या मेटेलिक टेस्ट – शरीर में गंदगी जमने लगती है जिससे पाचन पर असर पड़ता है. होता यह है कि व्यक्ति को या तो भूख नहीं लगती या फिर वो कुछ खाता है तो उसे अजीब स्वाद आता है.

हाई बीपी – किडनी पर स्ट्रेस पड़ता है तो ब्लड प्रेशर की दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन

जी मितलाना और उल्टी – पेट में टॉक्सिंस जमने लगते हैं. इससे जी मितलाने लगता है और उल्टी हो सकती है.

सांस फूलना – फेफड़ों में एक्सेस फ्लुइड आ जाता है. इससे श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं और सांस फूलने लगती है.

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि आपकी किडनी हर दिन चुपचाप अपना काम करती रहती है. टॉक्सिंस को फिल्टर करने से लेकर फ्लुइड बैलेंस और हार्ट प्रोटेक्ट करना किडनी की जिम्मेदारी है. लेकिन, किडनी पर जब ज्यादा दबाव पड़ता है तो शरीर किडनी डैमेज के वॉर्निंग साइन (Kidney Damage Warning Signs) देने लगता है. इसीलिए इन लक्षणों को समय रहता पहचानना जरूरी है जिससे लॉन्ग टर्म या परमानेंट डैमेज से बचा जा सके. ताजा खाएं, अच्छा खाएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें और रेग्यूलर चेक अप करवाते रहें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ