Eye Cancer Causes: आंखें शरीर का वो अंग हैं जिनसे हमें दिखाई देता है. इस अंग में होने वाला कैंसर आंखों का कैंसर कहलाता है. आंखों का कैंसर आंखों के अंदर या आस-पास की सेल्स में होने वाला कैंसर हैं. यह कैंसर आइबॉल, आइलिड या आई सॉकेट में हो सकता है. आंखों के आस-पास सेल्स में होने वाले बदलाव जैसे दाने या निशान प्रीकैंसरस हो सकते हैं यानी ये आगे चलकर कैंसर की वजह बन सकते हैं. यहां जानिए आई कैंसर (Eye Cancer) कैसे होता है, इसके लक्षण क्या हैं और किन लोगों को आई कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है.
यह भी पढ़ें – लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताए Fatty Liver के 7 वॉर्निंग साइन
आंखों के कैंसर के लक्षण | Eye Cancer Symptoms
आंखों का कैंसर 4 तरह का होता है, आई मेलानोमा, स्क्वेमस सेल कार्सिनोमा, लिंफोमा और रेटिनोब्लास्टोमा. आमतौर पर आंखों के कैंसर के लक्षण (Aankh Ke Cancer Ke Lakshan) तबतक नहीं दिखते हैं जबतक कि कैंसर ट्यूमर नहीं बन जाता है. लेकिन, ऐसी कुछ कंडीशंस हैं जो आंखों के कैंसर का लक्षण हो सकती हैं.
- कम दिखाई देना या साफ नजर ना आना
- आंखों की रोशनी का खो जाना
- अचनाक से आंखों के सामने रोशनी नजर आना
- आंखों का बाहर आता हुआ सा नजर आना
- आंखों में इरिटेशन होना
- आइलिड पर कोई दाना निकलना या आईबॉल पर निशान नजर आना
- आई सॉकेट में आईबॉल की जगह खिसकी हुई नजर आना.
आंखों का कैंसर कैसे होता है
आंखों का कैंसर तब होता है जब कैंसर के सेल्स आंखों के अंदर या आंखों के आस-पास पनपने लगते हैं. ये सेल्स आंखों की आम दिक्कतों (Eye Problems) के ट्यूमर बनने पर बढ़ते जाते हैं. ट्यूमर लिंफ नॉड्स और खून में फैल सकता है और शरीर के अन्य हिस्सों को क्षति पहुंचा सकता है.
किन लोगों को आंखों के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है
- 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आंखों के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. लेकिन, रेटिनोब्लास्टमा कैंसर, जोकि बच्चों में होने वाला आंखों का कैंसर है, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकता है.
- जिन लोगों की त्वचा पीली होती है या सफेद होती है उनमें आंखों के कैंसर की संभावना ज्यादा देखी जाती है.
- आंखों का कैंसर नीली या हरी रंग की आंखों वाले लोगों में ज्यादा देखा जाता है.
- आनुवांशिक कंडीशंस के कारण भी आंखों का कैंसर हो सकता है.
- सूरज की धूप में ज्यादा रहने के कारण यूवी रेज इंट्राऑक्युलर मेलानोमा की वजह बनती हैं.
यह भी पढ़ें – भारत में पुरुषों को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताए इस Cancer की पहली स्टेज के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines