हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने पर कौन से लक्षण आने लगते हैं नजर

Dengue Symptoms And Signs: नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीजेज कंट्रोल से जानिए डेंगू का बुखार क्या है, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं और इस खतरनाक बुखार से किस तरह बचकर रहा जा सकता है. इस तरह आप खुद को और अपने परिवार को डेंगू से बचा सकेंगे.

विज्ञापन
डेंगू बुखार के चेतावनी संकेत क्या हैं? Image Credits - AI

Dengue Fever Symptoms: डेंगू एक तेजी से बढ़ने वाला वायरल बुखार है जो मच्छर के काटने पर होता है. यह संक्रमित एडीज एजेप्टी मच्छर से फैलताहै और इस मच्छर के काटने के 5 से 6 दिनों में व्यक्ति को बुखार आने लगता है. यह एक खतरनाक बुखार होता है और इसमें फ्लू जैसे लक्षण ही नजर आते हैं. नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीजेज कंट्रोल के अनुसार अगर व्यक्ति को डेंगू की आशंका लगती है तो उसे डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए. ऐसे में डेंगू के लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है. यहां जानिए डेंगू होने पर कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं और इसके लक्षण (Dengue Ke Lakshan) कैसे नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें – पसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, जानिए क्या है रिब रिमॉडलिंग और Rib Removal सर्जरी, क्यों घातक है यह ट्रेंड

डेंगू के लक्षण और संकेत क्या होते हैं

  • तेज बुखार आता-जाता रहता है
  • सिर के सामने की तरफ दर्द होता है
  • आंखों के पीछे दर्द होता है और आई मूवमेंट से दर्द बढ़ता है
  • मसल्स और जोड़ों में दर्द होता है
  • स्वाद आना बंद हो जाता है और भूख नहीं लगती है
  • मीजल्स की तरह शरीर पर रैशेज निकल आते हैं, खासकर छाती और शरीर के ऊपरी हिस्से में
  • जी मिचलाने लगता है और उल्टी आती है

डेंगू गंभीर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं

विज्ञापन
  • डेंगू गंभीर हो जाने पर उल्टी आने लगती है और उल्टी में खून भी दिख सकता है
  • नाक, मुंह, मसूड़ों और स्किन के रैशेज से खून बह सकता है
  • हर समय नींद आती है और शरीर को आराम नहीं मिलता
  • मरीज को प्यास लगती रहती है और मुंह सूखने लगता है
  • पल्स कमजोर होने लगती है
  • सांस लेने में दिक्कत होती है.

डेंगू का इलाज कैसे होता है

डेंगू के इलाज के लिए सबसे पहले लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. इसके बाद इलाज शुरू होता है. डॉक्टर के कहेनुसार ट्रीटमेंट लेना चाहिए. प्लाजमा रिप्लेसमेंट होता ही, इलेक्ट्रोलाइट और मेटाबॉलिक डिस्टर्बेंस को करेक्ट किया जाता है और ब्लड ट्रांसफ्यूजन होता है.

विज्ञापन

मच्छरों से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं

क्या करना चाहिए – डेंगू या मलेरिया के मच्छरों से बचे रहने के लिए घर के आस-पास पानी इकट्ठा ना होने दें. घर के बाहर अगर किसी तरह के कंटेनर या टायर वगैरह में पानी है तो हटा दें. कूलर में गंदा पानी जमा ना होने दें. दिन में मच्छर ना काटें इसके लिए मॉस्कीटो रेपलेंट क्रीम वगैरह लगाएं. कोशिश करें कि मच्छरदानी में ही सोएं.

विज्ञापन

क्या ना करें –आस-पास पानी जमा ना होने दें और आधे बाजू के कपड़े पहनने से बचें. बच्चों को खासतौर से शॉर्टर और हाफ स्लीव वाले टीशर्ट में बाहर खेलने ना भेजें.

किस उम्र के लोगों को डेंगू ज्यादा प्रभावित करता है

विज्ञापन

डेंगू के मच्छर हर उम्र के व्यक्ति को काट सकते हैं. ऐसे में उपलब्ध डाटा के अनुसार डेंगू बुखार किसी भी उम्र और लिंग के व्यक्ति को हो सकता है. इसीलिए सभी को इससे बचे रहने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – गर्दन में होती है अकड़न और रहता है दर्द तो ये 5 Neck Exercises कर सकते हैं आप, राहत महसूस होने लगेगी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - National Center For Vector Borne Diseases Control

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola