Kidney Disease: किडनी की दिक्कतों को साइलेंट किलर कहा जाता है. किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर होती है जो गंदगी को बाहर निकालती है और शरीर को स्वच्छ रखने के लिए उत्तरदायी होती है. लेकिन, अगर किडनी खराब होने लगे या ठीक तरह से अपना काम ना कर सके तो सेहत बिगड़ते देर नहीं लगती. पुरुषों में खासतौर ऐसे कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं जो किडनी की दिक्कतों (Kidney Problems) की तरफ इशारा करते हैं. यहां जानिए पुरुषों को किडनी की समस्याएं होने लगें तो शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर समस्या से निजात पाना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, Liver कभी नहीं होगा खराब
पुरुषों में किडनी खराब होने के लक्षण | Kidney Damage Signs In Men
पेशाब में बदलाव
पुरुषों की किडनी खराब होती है तो पेशाब में बदलाव नजर आने लगता है. पेशाब में झाग बनने लगता है, रात में बार-बार पेशाब आने लगता है या फिर फिर पेशाब में खून नजर आता है. ये संकेत बताते हैं कि किडनी अपना काम सही तरह से नहीं कर पा रही है और शायद किडनी की कोई समस्या हो गई है.
शरीर में सूजन
किडनी खराब होने पर एक्सेस फ्लुइड शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा होने लगता है. टखनों और पैरों में सूजन आ जाती है, पंजों में भारीपन महसूस होने लगता है, आंखों के नीचे सूजन आ जाती है, आंखों के आस-पास स्किन फूली हुई दिखने लगती है, खासकर सुबह के समय पफी आइज दिखती हैं.
त्वचा पर खुजली
खून में टॉक्सिंस जमा होने से शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे त्वचा पर खुजली होने लगती है. त्वचा जरूरत से ज्यादा सूखी और रूखी नजर आने लगती है और बेजान हो जाती है.
हर समय थकान
किडनी खराब होने का एक लक्षण यह भी है कि शरीर में हर समय थकान रहने लगती है. बिना कुछ किए ही अगर थकान होती है और फोकस करने में परेशानी आने लगी है जो यह किडनी डिजीज का लक्षण (Kidney Disease Symptom) हो सकता है.
पीठ के निचले हिस्से में दर्द
पीठ के निचले हिस्से के पास ही किडनी होती है, ऐसे में किडनी की समस्या होने पर शरीर के इस हिस्से में दर्द होने लगता है. बहुत से पुरुषों को मांसपेशियों में भी दिक्कत रहती है. मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन हो जाती है और दर्द महसूस होता है.
पुरुषों को इस बात पर देना चाहिए खास ध्यान
पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा होती हैं. ऐसे में ये दोनों ही चीजें किडनी को प्रभावित करती हैं. इसीलिए समय रहते ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करना जरूरी है. वहीं, अगर अचानक भूख में कमी आने लगे, मुंह का स्वाद बदलने लगे या फिर अक्सर ही सांस फूलने लगे तो किडनी की जांच जरूर करवाएं.
यह भी पढ़ें – अच्छी डाइट के बाद भी हो जाती है कब्ज तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही मिस्टेक्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
11 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
14 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
16 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
19 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines