हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल में तेजी से फैल रहा है Hepatitis A संक्रमण, यहां जानिए कैसे होता है यह इंफेक्शन, क्या हैं लक्षण और कैसे होगा बचाव

Hepatitis A Symptoms: हेपेटाइटिस ए संक्रमण केरल में अबतक 31,536 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. ऐसे में यह संक्रमण क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं और इसकी चपेट में आने से कैसे बचें, जानिए यहां.

विज्ञापन
हेपेटाइटिस ए के क्या लक्षण हैं?

Hepatitis A Outbreak In Kerala: केरल में हेपेटाइटिस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अबतक हेपेटाइटिस A से 82 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 31 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए हैं. हेपेटाइटिस ए आउटब्रेक दूषित पानी और स्वच्छता की कमी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. बता दें कि हेपेटाइटिस ए एक वायरल संक्रमण है जो सीधा लिवर (Liver) को प्रभावित करता है. इस संक्रमण में लिवर में सूजन होने लगती है जो जान जाने की वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए हेपेटाइटिस बीमारी कैसे फैलती है, इसके लक्षण क्या हैं और हेपेटाइटिस ए से किस तरह बचकर रहा जा सकता है.

क्या है हेपेटाइटिस ए | What Is Hepatitis A

हेपेटाइटिस ए एक वायरल इंफेक्शन है जो लिवर को प्रभावित करता है. यह इंफेक्शन एचएवी यानी हेपेटाइटिस ए वायरस से होता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह वायरस तब फैलता है जब व्यक्ति दूषित पानी या भोजन का सेवन करता है जिसमें संक्रमित व्यक्ति का मल हो. जिन जगहों पर साफ टॉयलेट या पीने का साफ पानी ना हो वहां हेपेटाइटिस के वायरस तेजी से फैलते हैं. हेपेटाइटिस ए हेपेटाइटिस बी या सी से कई तरह से अलग होता है. इससे लिवर पर लॉन्ग टर्म प्रभाव नहीं दिखते लेकिन सडन लिवर फेलियर हो सकता है और जान जा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – हार्ट की ब्लॉकेज को कैसे साफ करें? यहां जानिए दिल की अवरुद्ध नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

हेपेटाइटिस ए होने के क्या लक्षण हैं

विज्ञापन

हेपेटाइटिस वायरस की चपेट में आने के कुछ हफ्तों बाद इसके लक्षण (Hepatitis A Symptoms) नजर आते हैं. ये लक्षण हेपेटाइटिस ए डेवलप होने के बाद दिखाई देते हैं –

  • बिना वजह ही शरीर में थकान रहने लगती है और शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
  • जी मितलाने लगता है, उल्टी आती है और डायरिया हो सकता है.
  • पेट में दर्द रहने लगता है, असहजता होती है और पेट के ऊपरी हिस्से और पसलियों के नीचे दर्द महसूस होता है.
  • भूख नहीं लगती और कुछ खाने का मन नहीं करता.
  • हल्का बुखार रहने लगता है.
  • गहरे रंग का पेशाब आता है.
  • जोड़ों में दर्द हो सकता है.
  • पीलिया हो जाता है या त्वचा का रंग पीला नजर आने लगता है. आंखों के सफेद हिस्से पर भी पीलापन दिखता है.
  • त्वचा पर खुजली महसूस होती है.

हेपेटाइटिस ए से कैसे बचें

विज्ञापन

हेपेटाइटिस ए की वैक्सीन लगवा लेने पर इस इंफेक्शन से बचा जा सकता है. इसके अलावा, साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है. यह सुनिश्चित करें कि जो पानी आप पी रहे हैं वो साफ हो. अधपका या कच्चा सीफूड खाने से खासतौर से परहेज करें और सीफूड अच्छी सफाई वाली जगह से ही खाएं.

किसी से अपनी पर्सनल चीजें शेयर करने से बचें. सेफ सेक्स करें और ड्रग्स लेने से परहेज करें. अगर आप हेपेटाइटिस से संक्रमित हो गए हैं तो दूसरे लोगों के लिए खाना ना पकाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – गेंहू नहीं बल्कि इस आटे की रोटी से कम होगा पेट, जानिए वजन कम करने के लिए कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola