Acidity Inducing Foods: एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स ऐसी दिक्कत है जिसमें सीने में जलन, पेट के ऊपरी हिस्से और छाती के बीच में दर्द होता है. ये दिक्कत ज्यादा हो तो GERD का लक्षण भी हो सकती है. इसमें पेट के एसिड्स या खाने की गैस उठकर गले तक आने लगती है और छाती में जलन महसूस होने लगती है. इसके अलावा, जी मिचलाना, निगलते समय दर्द होना या शरीर के ऊपरी हिस्से और पेट में दर्द होना भी एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं. ये दिक्कतें अगर रोज-रोज होती हैं तो लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी हो जाता है जिससे आयदिन एसिडिटी से दो-चार ना होना पड़े. हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की रिपोर्ट से जानिए खाने की कौन सी चीजें एसिडिटी को ट्रिगर कर सकती हैं और किस तरह एसिडिटी से बचकर रहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए अपना लें ये 5 आदतें, घटने लगेगा High Blood Pressure
किन चीजों से ट्रिगर होती है एसिडिटी
- पुदीना
- फैटी फूड्स
- चटपटा खाना
- टमाटर
- प्याज
- लहसुन
- कॉफी
- चाय
- चॉक्लेट
- एल्कोहल
ये कुछ ऐसी खान-पान की चीजें हैं जो एसिडिटी का कारण बनती हैं. जिन लोगों को आयदिन एसिडिटी की दिक्कत रहती है उन्हें खासतौर से इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए.
एसिडिटी से बचने के लिए क्या करें
धीरे-धीरे खाएं – एसिडिटी ना हो इसके लिए खाने को थोड़ा-थोड़ा करके और धीरे-धीरे खाएं.
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स ना पिएं – सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को पीने पर भी एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को पीने से बचें.
खाते ही ना लेटें- खाने के तुरंत बाद लेट जाने से पेट में एसिडिटी बन सकती है. इसीलिए एसिडिटी से बचने के लिए खाते ही तुरंत लेटने से परहेज करें.
सोते हुए सिर को रखें ऊपर – सोते समय अपने सिर को पलंग पर बिना तकिये के ना रखें. सिर को पैरों से 6 से 8 इंच ऊपर रखकर सोएं. इससे पेट के एसिड्स गले तक नहीं आएंगे.
स्मोकिंग छोड़ें – स्मोक करना भी एसिडिटी का कारण हो सकता है. इसीलिए अगर आप स्मोक करते हैं तो छोड़ दें.
वजन घटाएं – अगर मोटापे के कारण आपका वजन बढ़ गया है तो वजन घटाने से भी एसिडिटी की दिक्कत दूर हो जाती है.
एसिडिटी के क्या लक्षण होते हैं
खाने की नली में जलन महसूस होती है, मितली आने लगती है, ऐसा महसूस होता है जैसे खाना वापस मुंह तक आ रहा है, पेट में दर्द महसूस होता है, मुंह में खट्टा या कसैला स्वाद आता है, छाती में दर्द होता है, खाना निगलने में दिक्कत होती है, अचानक हिचकी आने लगती है या बार-बार डकार आती है.
यह भी पढ़ें – Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
33 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Harvard
First published on:
Know More: Editorial Guidelines