Thyroid Imbalance Symptoms: थायराइड ग्रंथि तितली के आकार के आकार की ग्रंथि होती है जो गले के बिल्कुल नीचे होती है. थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland) शरीर के एंडोक्रिन सिस्टम को बनाए रखती है. यह ग्रंथि से T3 और T4 हार्मोन प्रोड्यूस करती है जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म रेग्यूलेट होने में मदद मिलती है. यह ग्रंथि शरीर की हर कोशिका को प्रभावित करती है. थायराइड शरीर के लिए अलग-अलग तरह से जरूरी है और इसीलिए थायराइड थोड़ा भी प्रभावित होता है तो पूरे शरीर पर इसके इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं. थायराइड से जुड़ी दो मुख्य दिक्कतें हैं हाइपरथायराइडिज्म जिसमें थायराइड ओवरएक्टिव होता है और हाइपोथायराइडिज्म जिसमें थायराइड अंडरएक्टिव होता है. अगर आपका थाइराइड अंसुलित हो गया है यानी थाइराइड इंबैलेंस हो गया है तो शरीर में इसके वॉर्निंग साइन (Warning Signs) नजर आने लगते हैं. समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना जरूरी होता है.
थायराइड इंबैलेंस के 7 वॉर्निंग साइन | 7 Warning Signs Of Thyroid Imbalance
थकान – थायराइड की दिक्कतें (Thyroid Problems) शुरू होती हैं तो शरीर में थकान रहने लगती है. दिनभर आराम करने के बाद भी शरीर थका-थका महसूस करता है. ऐसा खसातौर से हाइपरथायराइडिज्म में होता है.
वजन घटना-बढ़ना – हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म दोनों में ही मरीज का वजन कम ज्यादा होता रहता है. थायराइड ग्रंथि मेटाबॉलिज्म को रेग्यूलेट करती है. ऐसे में थायराइड की दिक्कत में मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन पर असर नजर आने लगता है.
दिखने में दिक्कत – थायरायड के लक्षणों में आंखों की रोशनी पर असर पड़ना भी शामिल है. हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरोडिज्म दोनों में ही आंखों पर असर पड़ सकता है.
तापमान को लेकर सेंसिटिविटी – थायरायड के कारण शरीर का अंदरूनी तापमान प्रभावित होता है. हाइपोथायराइडिज्म में व्यक्ति को ठंड ज्यादा लग सकती है और हाइपरथायराइडिज्म में व्यक्ति को गर्माहट का एहसास ज्यादा होता है.
त्वचा का रंग बदलता है – शरीर की बाकी सेल्स की ही तरह स्किन की सेल्स को थायरायड ग्रंथि रेग्यूलेट करती है. थायरायड इंबैलेंस में त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकती है या फिर त्वचा पर बार-बार पसीना आने लगता है.
हेयर ग्रोथ रुक जाती है – थायरायड के मरीजों में बालों पर भी असर देखा जाता है. कई मरीजों के बाल पतले होने लगते हैं, हेयर ग्रोथ रुक जाती है या बालों का झड़ना शुरू हो जाता है सो अलग.
नींद की दिक्कतें – थायराइड इंबैलेंस होने पर नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. रात में सामान्य तरह से नींद नहीं आ पाती है. इससे रात में सोते हुए पसीना आने लगता है जिससे नींद खुल जाती है. स्लीप क्वालिटी बिगड़ जाती है और कुछ ही घंटों की नींद आ पाती है.
थायराइड इंबैलेंस कैसे होगा ठीक
शरीर में थायराइड इंबैलेंस के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है. समय पर दवाइयां लें और अपने खानपान का ध्यान रखें. थायराइड इंबैलेंस में आयोडीन से भरपूर फूड्स को खानपान का हिस्सा बनाना होता है. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करना भी जरूरी है. इसके अलावा खानपान में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल किए जाते हैं. रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर जोर दिया जाता है.
यह भी पढ़ें – रोजाना लौंग का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए 14 दिन Clove Water पीने के फायदे और नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines