रोजाना लौंग का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए 14 दिन Clove Water पीने के फायदे और नुकसान

Clove Water Benefits: रोजाना लौंग का पानी पीने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई प्रभाव पड़ सकते हैं. ऐसे में इन अच्छे-बुरे प्रभावों के बारे में बता रहे हैं डॉक्टर. आप भी जानिए लौंग का पानी किस-किस तरह सेहत पर असर डालता है.

Clove Water

Clove Water Side Effects: लौंग का पानी पीने पर शरीर पर क्या असर होता है. Image Credit- AI

Laung Ka Pani: हमारी रसोई खजाने का पिटारा कहलाती है. ऐसी ही रसोई की एक चीज है लौंग. खानपान में तो लौंग (Cloves) को शामिल किया ही जाता है साथ ही यह आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर है और इससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. लौंग एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. इंस्टाग्राम पर वेलिंग क्लिनिकल नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक्सपर्ट ने बताया है कि रोजाना लौंग का पानी (Clove Water) पीने पर सेहत पर कैसा असर होता है. लौंग का पानी सेहत को किस-किस तरह से प्रभावित करता है आइए जानते हैं.

विज्ञापन

रोजाना लौंग का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Clove Water Daily

पाचन में फायदेमंद – लौंग का पानी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लौंग का पानी ब्लोटिंग को कम करता है, गैस से छुटकारा दिलाता है और अपच को दूर रखने में मददगार होता है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी मजबूत होती है – लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करता है.

ओरल हेल्थ – लौंग का पानी पीने पर ओरल हेल्थ अच्छी रहती है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह को साफ रखते हैं और मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है.

विज्ञापन

ब्लड शुगर रेग्यूलेशन – लौंग के सेवन से ब्लड शुगर (Blood Sugar) रेग्यूलेट होने में मदद मिलती है.
श्वसन संबंधी दिक्कतें कम होती हैं – औषधीय गुणों से भरपूर लौंग श्वसन संबंधी दिक्कतों में कमाल का असर दिखाती है. इसमें मौजूद एक्सपेक्टोरेंट खांसी को दूर करते हैं.

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- लौंग एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते इंफ्लेमेशन यानी शरीर की सूजन को कम करती है.

विज्ञापन

वेट मैनेजमेंट – मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में लौंग का असर नजर आता है. लौंग के सेवन से शरीर का वजन कम होने में मदद मिल सकती है.

लौंग का पानी पीने के साइड इफेक्ट्स

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि अगर लौंग का पानी जरूरत से ज्यादा पिया जाए या फिर पानी में बहुत ज्यादा लौंग के टुकड़े डालकर पानी तैयार किया जाए तो इससे सेहत पर कुछ विपरीत प्रभाव (Clove Side Effects) भी पड़ सकते हैं.

  • ज्यादा लौंग का पानी पीने पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.
  • ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है.
  • ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ जाता है.
  • लिवर हेल्थ पर असर पड़ सकता है.
  • अगर लौंग का पानी बहुत ज्यादा पिया जाए तो इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें – किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या होता है? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें Kidney Damage के लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ