हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीने में दर्द ही नहीं बल्कि ये 5 लक्षण भी बन सकते हैं हार्ट अटैक की वजह, वक्त रहते पहचानें इस तरह

Heart Attack Symptoms: दिल का दौरा पड़ना एक गंभीर स्थिति है जिसके लक्षण कई दिन पहले से शरीर में नजर आ सकते हैं. ऐसे में वक्त रहते हार्ट अटैक के संकेत पहचानना जरूरी है.

विज्ञापन
Heart Attack Ke Lakshan: हार्ट अटैक में नजर आते हैं ये लक्षण. Image Credit- Freepik

Heart Attack Signs: हार्ट अटैक के मुख्य लक्षणों में सीने में तीव्र दर्द होना शामिल है. सीने में अगर तेज दर्द हो तो लगता है दिल का दौरा पड़ने वाला है. लेकिन, सिर्फ यह दर्द ही नहीं बल्कि शरीर पर दिखने वाले ऐसे और भी लक्षण (Heart Attack Symptoms) हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि हार्ट अटैक आ सकता है. आपको शायद सुनकर हैरानी हो कि बिना सीने में दर्द (Chest Pain) हुए भी लोगों को दिल का दौरा पड़ता है. हार्ट अटैक तब आता है जब हार्ट मसल्स को पर्याप्त खून नहीं मिलता. खून दिल की मसल्स तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स लेकर जाता है. ऐसे में ऑक्सीजन की सप्लाई और ब्लड फ्लो रुकने पर व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर देता है. वहीं, हार्ट अटैक अचानक जरूर आता है लेकिन दिल को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी अनेक दिक्कतें हैं जो हार्ट अटैक की वजह बनती हैं और इनके लक्षण कई दिन पहले से शरीर पर दिखने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए सीने के दर्द के अलावा हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कौन से हैं.

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण | Heart Attack Early Signs

  • गर्दन में अकड़न और दर्द महसूस होना
  • पेट में दर्द रहने लगना, कभी भी हल्का या तीव्र दर्द होना
  • जबड़े में दर्द (Jaw Pain) महसूस करना
  • दिल की धड़कनों का तेज होना या रुक-रुककर धड़कर सुनाई पड़ना
  • ठंडे पसीना आना, जैसे एयर कंडीशनर के आगे बैठकर भी पसीना निकलना.

यह भी पढ़ें – Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए ब्रेस्ट में क्या बदलाव दिखते हैं

किन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है

विज्ञापन

जिन लोगों की जीवनशैली सही नहीं होती है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है. खानपान में जरूरत से ज्यादा बाहर की चीजें हों या फिर वसा वाली चीजें हो तब भी हार्ट अटैक आ सकता है. हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) और मोटापा हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं. इसके अलावा, ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को हार्ट अटैक की संभावना रहती है. परिवार में किसी को अगर हार्ट अटैक आया हो तो व्यक्ति को हार्ट अटैक का रिस्क रहता है. बढ़ती उम्र और एक्टिव ना होना भी दिल का दौरा पड़ने की वजह बनता है.

हार्ट अटैक से कैसे बचें

विज्ञापन
  • हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव रखें. एक्सरसाइज करें, योगा करें और दिनभर बैठे रहने के बजाय वॉक वगैरह करने की आदत डालें.
  • धूम्रपान दिल की सेहत का दुश्मन है. धूम्रपान या तंबाकू से परहेज करना जरूरी है.
  • हार्ट हेल्दी डाइट लेना जरूरी है. खानपान में फल, सब्जियां, मीट, लो फैट डेयरी फूड्स और पूर्ण अनाज शामिल करें.
  • हाई सोडियम से भरपूर चीजें खाने से परहेज करें.
  • जरूरत से ज्यादा शुगर वाले पदार्थ ना खाएं.
  • एल्कोहल का सेवन दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, इससे परहेज करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola