Testicular Cancer Ke Lakshan: टेस्टिकल, टेस्टिस या वृषण को आम बोलचाल की भाषा में अंडकोष भी कहा जाता है. यह पुरुषों की मुख्य प्रजनन ग्रंथि है. इस अंग में होने वाले कैंसर को टेस्टिकुलर कैंसर कहा जाता है. ज्यादातर पुरुष इस कैंसर के शुरुआती लक्षण (Testicular Cancer Symptoms) नहीं पहचान पाते हैं और जबतक लक्षणों की जांच होती है तबतक कैंसर कई हद तक बढ़ चुका होता है. इसीलिए वक्त रहते टेस्टिकुलर कैंसर के लक्षण को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. अमित लाला खोमाने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह पुरुष टेस्टिस को चेक करके पता लगा सकते हैं कि कैंसर है या नहीं.
यह भी पढ़ें – मुंह का कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये संकेत, डॉक्टर ने बताया घर पर कैसे करें चेक
कैसे महसूस होते हैं टेस्टिकुलर कैंसर के लक्षण
डॉक्टर कहते हैं कि टेस्टिकुलर कैंसर के शुरुआती लक्षणों में दर्द हो यह जरूरी नहीं है, दर्द के अलावा भी ऐसे कुछ लक्षण हैं जो कैंसर की तरफ इशारा करते हैं. महीने में एक बार 30 सेकंड के लिए टेस्टिकल्स को चेक करना अपनी आदत बना लें. गर्म पानी से नहाने के बाद टेस्टिकल्स को चेक करें. हीट से स्किन रिलैक्स होती है और चेक करना आसान हो जाता है.
चेक करें सतह – सबसे पहले टेस्टिकल्स की सतह को यानी सर्फेस को चेक करें. अपनी उंगलियों के बीच में टेस्किल्स को रोल करें. टेस्टिकल्स फर्म, स्मूद और रेग्यूलर हैं या नहीं यह देखें. अगर टेस्टिकल्स पर किसी तरह की गांठ (Lump) महसूस हो या सतह अनइवन लगे तो इसे इग्नोर ना करें.
साइज कंपेयर करें – आमतौर पर एक टेस्टिकल दूसरे से थोड़ा बड़ा नजर आ सकता है. लेकिन, अचानक से टेस्टिकल्स का सूज जाना, भारी महसूस होना या पानी भरा हुआ हो महसूस होना नॉर्मल नहीं है.
पीछे की तरफ चेक करें – टेस्टिकल्स के पीछे आपको मुलायम ट्यूब महसूस होगी, इसे एपिडिडाइमिस कहते हैं. अगर यह असामान्य रूप से सख्त महसूस हो या दर्द महसूस हो तो इग्नोर ना करें.
कराएं ये टेस्ट
डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको टेस्टिकल्स पर ये असामान्य लक्षण नजर आते हैं तो शर्म ना करें और डॉक्टर से जांच करवाएं. अल्ट्रासाउंड या सोनोग्राफी एक सिंपल टेस्ट है जिससे टेस्टिकल कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पहचाना जा सकता है. ऐसे में देर ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें – तंबाकू या एल्कोहल ही नहीं बल्कि ये 5 चीजें भी बन सकती हैं कैंसर की वजह, डॉक्टर ने चेताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
7 mins agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
50 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines