Pre-diabetic Symptoms: डायबिटीज आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है. इससे पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अधिक परेशानी की बात यह है कि डायबिटीज (Diabetes) का अब तक कोई सटीक इलाज भी नहीं है. इसे केवल खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करके ही कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में इस गंभीर बीमारी से बचना बेहद जरूरी हो जाता है. हाल ही में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 5 शुरुआती संकेत बताए हैं जो डायबिटीज की ओर इशारा कर सकते हैं. अगर आपको अपनी बॉडी में ये साइन नजर आएं, तो एक बार टेस्ट जरूर करा लें. इससे समय रहते परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है. आइए जानते हैं ये संकेत कौन-से हैं.
Diabetes के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Diabetes
नंबर 1- पेट पर बढ़ती चर्बी
लीमा महाजन के मुताबिक, अगर अचानक आपका वजन, खासतौर पर पेट के आसपास चर्बी बढ़ रही है, तो यह केवल मोटापे की समस्या नहीं है. पेट की चर्बी (Belly Fat) यानी विसरल फैट डायबिटीज और हार्ट डिजीज का बड़ा कारण माना जाता है. इंसुलिन रेसिस्टेंस के कारण ग्लूकोज फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिससे टमी फैट बढ़ता है. अगर अचानक आपको ये लक्षण दिखे तो डायबिटीज की जांच करा लें.
यह भी पढ़ें-खांसी-जुकाम में कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, तबीयत और ज्यादा हो जाएगी खराब
नंबर 2- हर समय थकान महसूस होना
काम के बाद थोड़ी थकान महसूस होना आम बात है. हालांकि, अगर आप हर समय खुद को थका-थका महसूस करते हैं, सही खानपान के बाद भी कमजोरी का एहसास परेशान करता है, तो ये डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, जब इंसुलिन सही से काम नहीं करता, तो शुगर खून में जमा होने लगती है. इससे बॉडी सेल्स तक एनर्जी नहीं पहुंच पाती. नतीजतन, आप हमेशा थकान महसूस करते हैं.
नंबर 3- गर्दन या बगल में काले धब्बे
अगर गर्दन या बगल में अचानक काले निशान या काले धब्बे दिख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें. यह एकेंथोसिस निग्रिकेंस (Acanthosis Nigricans) कहलाता है. यह संकेत है कि आपके शरीर में इंसुलिन का स्तर असामान्य है.
नंबर 4- हाई ब्लड प्रेशर
इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में सोडियम ज्यादा रुकने लगता है और ब्लड वेसल्स कठोर हो जाती हैं. समय के साथ यह हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है. डायबिटीज और हाई बीपी, दोनों मिलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में अगर बीपी हाई रहता है, तो भी डायबिटीज का टेस्ट जरूर कराएं.
नंबर 5- बार-बार प्यास लगना
इन सब से अलग अगर आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है, तो यह भी डायबिटीज का संकेत (Diabetes Sign) हो सकता है. ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी अतिरिक्त शुगर को यूरिन के जरिए बाहर निकालती है. इसी प्रक्रिया में शरीर से ज्यादा पानी भी निकल जाता है और आपको बार-बार प्यास लगती है.
क्यों है जरूरी टेस्ट कराना?
अगर आपको इनमें से 2–3 संकेत भी बार-बार दिख रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. यह सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि डायबिटीज का शुरुआती अलार्म हो सकता है. समय पर ब्लड शुगर टेस्ट कराना और लाइफस्टाइल में बदलाव करना ही इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – लिवर के लिए दवा से कम नहीं हैं खाने की ये 5 चीजें, Fatty Liver की नहीं आएगी नौबत
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines