Weight Loss Tips: भारत में चाय को एक तरह से सभी पसंद करते हैं, इसलिए सबसे जरूरी सवाल जो अक्सर पूछा जाता है कि अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो क्या वास्तव में दूध वाली चाय को छोड़ना जरूरी है। दरअसल, 100 मिलीलीटर पशु दूध में लगभग 50-60 किलो कैलोरी होती है और 1 चम्मच चीनी से आपको 16 किलो कैलोरी मिलती है।
इसको ध्यान में रखते हुए बनाई गई 1 कप चाय आपको लगभग 100 से लेकर 110 किलो कैलोरी प्रदान देती है, जो चीज फैट को मुश्किल बनाती है।
आपकी डेली कैलोरी और आपके सेहत संबंधी मुद्दों के आधार पर एक दिन में 2 छोटे कप चाय पीना पूरी तरह से सही है, लेकिन अपने चाय के कप में चीनी/गुड़ डालने से बचें, इसके बजाय स्टीविया (रेबाउडियाना पौधे के पत्तों से बनता है) जैसे 0 किलो कैलोरी वाले मिठे वाले ऑप्शन ले सकते हैं।
अगर आपको चिंता, हाई कोर्टिसोल, हाई ब्लड शुगर लेवल और हाइपर एसिडिटी की समस्या है तो 1 कप से ज्यादा चाय न पिएं। अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो उसे चाय का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, इसमें कैलोरी होती है। चाय में टैनिन होता है जो आयरन और कुछ मिनरल्स के सोखने में बाधा डालती है।
ये भी पढ़ें- डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो 8 चीजें करने से बचें
भोजन के साथ चाय से परहेज जरूरी है। आप इसे खाना खाने से पहले और खाने के बाद एक से दो घंटे का अंतर रखने के बाद ही पी सकते हैं। अगर एक दिन में दूध वाली चाय का सेवन ज्यादा हो जाता है, तो आप इसके बजाय एक कप हरी चाय या काली चाय से बदल सकते हैं।
किसी भी खाने की चीज में चीनी का सेवन सीमित में करना चाहिए। गुड़ या चीनी में लगभग बराबर कैलोरी होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। आप इसके बदले कोई भी ब्राउन शुगर ले सकते हैं।
पूरे दूध या क्रीम से बनी चाय में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। चाय से परहेज करके आप अपने आहार से इन हाई फैट वाले तत्वों को हटा देते हैं, जो वजन घटाने में योगदान दे सकते हैं और ओवरऑल दिल की सेहत में सुधार कर सकते हैं।
इसके अलावा ज्यादा कैलोरी जोड़े बिना आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद के लिए चाय की जगह पर पानी या अन्य कम कैलोरी वाले पेय पदार्थों का चुनाव कर सकते हैं।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
5 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
8 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
12 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
15 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines