टेंशन..डिप्रेशन दूर करने के हैं ये 7 आसान टिप्स

Depression Reduce Tips: आज के समय में कई लोग तनाव, चिंता के चलते कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अगर समय से इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आग चलकर काफी परेशानियां होती हैं। ऐसे में घर के अंदर रहने से लेकर नींद के पैटर्न तक, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें बढ़ने से रोकना चाहिए।

depression

डिप्रेशन की समस्या Image Credit: Freepik

विज्ञापन

डिप्रेशन के लक्षण हैं, जैसे- थकान, बेकार की चीजें सोचना, निराशा, सोचने या निर्णय लेने में परेशानी और आत्महत्या का विचार मन में आना होता है। अगर आपको चिंता है तो आप अपनी लाइफ में कभी न कभी डिप्रेशन से भी जूझ चुके हैं। डिप्रेशन से आजाद होना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन बहुत चीजों को करने से बचना चाहिए, ताकि इस परेशानी से निकल पाएं।

विज्ञापन

इन 7 चीजों से करें बचाव 

अपने से जुड़ी चीजें अनदेखा करना

चाहे हम कितना भी खराब क्यों न महसूस करें। हमें किसी भी कीमत पर अपने मुद्दों के साथ बैठना चाहिए और गहराई से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

अस्त-व्यस्त नींद होना 

नर्वस सिस्टम को आराम और शांत रखने के लिए हेल्दी नींद होना जरूरी है। हमें बहुत देर तक बिस्तर पर नहीं रहना चाहिए या अपनी नींद के पैटर्न को अस्त-व्यस्त नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

खुद को घर के अंदर बंद रखना 

हमें खुद को घर से बाहर जाने देना चाहिए और नेचर में घूमना चाहिए। इससे हमें अपने दिमाग को पॉजिटिव रहने में मदद मिल सकती है। अंदर बंद रहने से हमें नेगेटिव महसूस हो सकता है।

विज्ञापन

तुलना करना

कभी भी दूसरों से अपनी तुलना करना लाइफ को देखने का एक अनहेल्दी वे माना जाता है। हमें याद रखना चाहिए कि हर किसी की अपनी-अपनी काबिलियत होती हैं और हमें अपनी एबिलिटी पर ध्यान करने की जरूरत है।

विज्ञापन

सपोर्ट लेना 

हमें उन लोगों की मदद लेनी चाहिए जिसके पास हम सेफ महसूस करते हैं, जैसे- दोस्त और परिवार ये सब हमारे लिए एक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

खुद को दोषी महसूस कराना

हमें अपने डिप्रेशन के बारे में कभी भी खुद को दोषी महसूस नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, खुद को बेहतर महसूस करने के लिए नए-नए तरीके खोजने चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया 

हमें सोशल मीडिया की हेल्प से अपनी फीलिंग्स को भगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, हमें अपनों के साथ बैठना चाहिए और बात करके हर परेशानी का हल निकालना चाहिए।

विज्ञापन

अगर चीजें हाथ से बाहर हो रही हैं, तो बिना देर किए आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ