क्या वजन घटाने के लिए चाय छोड़ना जरूरी है?

Weight Loss Tips: अगर कोई वजन कम करना चाहता है तो उसे कई खाने-पीने की चीजों को छोड़ना पड़ता है, क्योंकि कई फूड प्रोडक्ट में कैलोरी पाई जाती है और ये सब वेट लॉस में बाधा डालती है। इन्हीं खाने-पीने की चीजों में आती है चाय, क्या वाकई चाय वेट लॉस में बाधा डाल सकती है, आइए जानें। 

weight loss

वेट लॉस Image Credit: Freepik

विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए बनाई गई 1 कप चाय आपको लगभग 100 से लेकर 110 किलो कैलोरी प्रदान देती है, जो चीज फैट को मुश्किल बनाती है।

विज्ञापन

आपकी डेली कैलोरी और आपके सेहत संबंधी मुद्दों के आधार पर एक दिन में 2 छोटे कप चाय पीना पूरी तरह से सही है, लेकिन अपने चाय के कप में चीनी/गुड़ डालने से बचें, इसके बजाय स्टीविया (रेबाउडियाना पौधे के पत्तों से बनता है) जैसे 0 किलो कैलोरी वाले मिठे वाले ऑप्शन ले सकते हैं।

अगर आपको चिंता, हाई कोर्टिसोल, हाई ब्लड शुगर लेवल और हाइपर एसिडिटी की समस्या है तो 1 कप से ज्यादा चाय न पिएं। अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो उसे चाय का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, इसमें कैलोरी होती है। चाय में टैनिन होता है जो आयरन और कुछ मिनरल्स के सोखने में बाधा डालती है।

विज्ञापन

भोजन के साथ चाय से परहेज जरूरी है। आप इसे खाना खाने से पहले और खाने के बाद एक से दो घंटे का अंतर रखने के बाद ही पी सकते हैं। अगर एक दिन में दूध वाली चाय का सेवन ज्यादा हो जाता है, तो आप इसके बजाय एक कप हरी चाय या काली चाय से बदल सकते हैं।

विज्ञापन

किसी भी खाने की चीज में चीनी का सेवन सीमित में करना चाहिए। गुड़ या चीनी में लगभग बराबर कैलोरी होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। आप इसके बदले कोई भी ब्राउन शुगर ले सकते हैं।

विज्ञापन

पूरे दूध या क्रीम से बनी चाय में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। चाय से परहेज करके आप अपने आहार से इन हाई फैट वाले तत्वों को हटा देते हैं, जो वजन घटाने में योगदान दे सकते हैं और ओवरऑल दिल की सेहत में सुधार कर सकते हैं।

इसके अलावा ज्यादा कैलोरी जोड़े बिना आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद के लिए चाय की जगह पर पानी या अन्य कम कैलोरी वाले पेय पदार्थों का चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ