Weight Loss TIPS: वजन घटाना किसी चनौती से कम नहीं होता, लेकिन सही खानपान और एक्सरसाइज के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव के चलते इसे कम करना आसान हो जाता है। दूध और हल्दी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। हल्दी जहां तमाम औषधीय गुणों से भरपूर होती है तो वहीं दूध में वजन घटाने में वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, इनका सेवन आपको मोटापे से राहत दिला सकता है।
और पढ़िए –Health Tips: नाश्ते में खाना शुरू कर दे यह चीज, शरीर रहेगा फिट मिलेंगे जबरदस्त फायदे
कैसे वजन घटाता है हल्दी वाला दूध?
दरअसल, हल्दी आयुर्वेद में औषधि के रूप महत्व रखती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन और वजन को कम कर सकते हैं। खास बात ये है कि हल्दी में पाए जाने वाले कंपाउंड शरीर का चयापचय ठीक करनते हैं, जिससे फैट बर्न करने में हेल्प मिलती है। नीचे जानिए आखिरी कैसे वजन घटाने में मददगार है हल्दी वाला दूध
हल्दी को लेकर क्या कहती है रिसर्च?
एक शोध कहता है कि हल्दी में पॉलीफेनॉल, करक्युमिन कम्पाउंड पाया जाता है, जो शरीर का मेटाबॉलिक इंफ्लेमेशन बढ़ाता है। साथ ही वाइट फैट टिश्यूज को कम करता है। इतना ही नहीं हल्दी में मौजूद एंटी ओबेसिटी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वजन घटाने में मदद करते हैं। जब इसका सेवन दूध के साथ किया जाता है तो वजन तेजी से घटता है, क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
हल्दी दूध इम्युनिटी बूस्ट करती है
हल्दी के गुण पेट में पित्त (Bile) बढ़ाने का कम करते हैं। साथ ही शरीर का अधिक फैट हटाते हैं। इसके सेवन से मेटाबोलिज्म ठीक होता है। जिससे वजन घटाने की रफ्तार बढ़ती है। हल्दी-दूध इम्युनिटी भी बूस्ट करता है। यह शरीर में एक्स्ट्रा फैट बनने की प्रक्रिया कंट्रोल करता है।
वनज घटाने के लिए इस समय पीएं हल्दी वाला दूध
वजन घटाने के लिए रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। हल्का और हेल्दी डिनर करने दे बाद नियमित तौर पर हल्दी का दूध पीएं। आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय और दोपहर बाद भी कर सकते हैं। लेकिन अगर रात में सोने से पहले इसका सेवन करने पर जबरदस्त रिजल्ट मिलता है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
19 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines