फेमस यूट्यबूर ने बताया वजन कम करने का नुस्खा, तुलसी के पत्ते का ऐसे करें सेवन

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको अपनी डाइट के साथ-साथ व्यायाम और कुछ उपायों को भी अपनाना पड़ता है। तुलसी का पत्ता भी एक कारगर तरीका है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।

Tulsi Leaves benefit

Tulsi Leaves benefit

तुलसी के पत्तों के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह पौधा एक औषधीय पत्ता है, जो बीमारियों में भी काम आता है। तुलसी के पत्तों की धार्मिक मान्यता भी है। वेट लॉस करने के लिए भी इसके पत्तों को खाना फायदेमंद हो सकता है। वजन कम करना आसान नहीं है, इसके लिए आपको अपनी डाइट में परिवर्तन के साथ-साथ कुछ चीजों से परहेज और कुछ चीजों को शामिल करना होता है ताकि जल्दी वेट लॉस कर सकें। फेमस यूट्यूबर और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर हंसा से जानिए तुलसी के पत्तों के बेनेफिट्स के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती हैं डॉक्टर हंसा?

डॉक्टर हंसा कहती हैं कि तुलसी जिसे पवित्र पत्ता माना जाता है उसकी हमारे देश में अहमियत बहुत अधिक है। घर में इसके पौधे से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी रहती है। डॉक्टर हंसा कहती हैं इसके पत्ते को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। तुलसी का पत्ता वेट लॉस करने के लिए भी खा सकते हैं। खासतौर पर अगर किसी को बैली फैट की समस्या है तो उसे अपनी डेली डाइट में तुलसी खानी चाहिए।

विज्ञापन

कैसे कम होगा Belly Fat?

तुलसी या बेसिल लीफ्स में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये पत्ते शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करते हैं और वेट लॉस करते है। तुलसी के पत्तों में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स फैट को बर्न करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
tulsi

tulsi

कैसे करें तुलसी के पत्तों का सेवन?

1. तुलसी की चाय- तुलसी के पत्ते मेटाबॉल्जिम को बढ़ाते हैं, ऐसे में इसकी चाय पीने से पेट की चर्बी को कम करने में काफी सहायता मिलती है।

विज्ञापन

2. तुलसी और नींबू का रस- आप रोजाना 1 गिलास नींबू के पानी में तुलसी के पत्तों को पीसकर या फिर उसका जूस बनाकर, इसमें मिलाकर पी सकते हैं।

3. तुलसी-अदरक का काढ़ा- अगर आपको सूजन की समस्या रहती है तो आप रोजाना 1 कप ताजी तुलसी के पत्तों और अदरक को मिलाकर एक काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यह काढ़ा वेट लॉस के साथ-साथ इंफ्लामेशन को भी कम करता है।

विज्ञापन

4. तुलसी और शहद- तुलसी के पत्तों को कूटकर, उसमें शहद मिलाकर खाने से भी वेट कम करने में मदद मिलेगी। आप इसके साथ 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।

5. तुलसी और दालचीनी का पानी- दालचीनी से फेफड़ों के इंफेक्शन कम होते हैं। ऐसे में आप वेट लॉस के साथ-साथ अपनी रेस्पिरेटरी हेल्थ को भी इंप्रूव करने के लिए दालचीनी और तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ