Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, पढ़ें गैस्ट्रो सीनियर सर्जन के सुझाव

Weight Loss Tips: बढ़ता वजन, जिसे सरल भाषा में ओबेसिटी कहा जाता है, एक बढ़ती समस्या है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इसे मैनेज करना जरूरी है, क्योंकि मोटापा या ओबेसिटी से अन्य गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं वेट लॉस के लिए क्या करना फायदेमंद होगा।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: मोटापा अब एक गंभीर समस्या का रूप लेने लगी है। यह न केवल शारीरिक से बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को प्रभावित करती है। ज्यादा वजन वाली बीमारी को ओबेसिटी के नाम से जाना जाता है, इसमें इंसान के शरीर पर अत्यधिक फैट जमा होने लगता है। यह बीमारी वैसे तो अधिकतर 21 साल के बाद के लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन अब बच्चों में भी ओबेसिटी के लक्षण देखे जाने लगे हैं। मोटापे के कारण हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई बीपी और अन्य गंभीर बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर के अनुसार, मोटापा कम करने के लिए क्या-क्या टिप्स हमें फॉलो करनी चाहिए, जो हमारी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

ओबेसिटी के मरीज वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

वेट लॉस से संबंधित टिप्स के बारे में हमें डॉक्टर हेमंत कुमार बता रहे हैं, जो कि एक गैस्ट्रो सीनियर सर्जन हैं। उन्होंने हेल्थ ओपीडी नाम के यूट्यूब पेज पर इस बारे में अपने सुझाव पेश किए हैं।

विज्ञापन

1. शुगर से दूरी बनाएं- प्रोसेस्ड और सफेद चीनी का सेवन या उससे बनी चीजों को खाने से बचें। ऐसे फूड्स शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा करने में ज्यादा प्रभावी होते हैं। आप चीनी की जगह फल, शहद या नेचुरल स्वीटनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. मैदे से परहेज- अगर आप भी Obesity से परेशान हैं या फिर बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आपको मैदे से बनी चीजों का सेवन कम करना होगा या पूरी तरह से बंद करना होगा। मैदे से बने जंक फूड्स का सेवन शरीर पर फैट को जमा करने में मदद करता है। साथ ही, मैदे से बनी चीजें रिफाइंड ऑयल में बनाई जाती है, जो कि और भी ज्यादा नुकसानदायक होती हैं।

3. चावल और रोटी कम करें- जी हां, वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी डेली डाइट से चावल और आटा यानी कि रोटी को बाहर निकालना होगा। इन चीजों को रोजाना खाने से वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, चावल और आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, जो वेट गेन करता है।

विज्ञापन

4. प्रोटीन का सेवन करें- अपनी डाइट में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाएं और कैलोरी को जितना हो सके, कम करें। क्योंकि कैलोरी युक्त फूड्स को खाने से वेट तेजी से इंक्रीज होता है। वहीं, फैट की मात्रा भी शरीर में बढ़ती है। प्रोटीन खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी और आप ज्यादा हेल्दी रहेंगे।

विज्ञापन

5. हाइड्रेशन- वजन कम करने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। हालांकि, बाकी हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना काफी है, लेकिन डॉक्टर हेमंत बताते हैं कि जो लोग ओबेसिटी से परेशान हैं, उन्हें दिन में 3 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ