Weight Loss Tips: सर्दियों के मौसम में खाना खूब खाया जाता है, अब ज्यादा खाना खाया जाएगा तो वजन भी बढ़ेगा। ऐसे में अगर आप बढ़ते वजन को रोकना चाहते और कुछ हेल्दी भी खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए सर्दियों में कुछ ऐसे सूप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लो फैट माने जाते हैं, साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे, इन सूप की खास बात यह भी है कि इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।
सर्दियों में वजन कम करने वाले सूप
मशरूम का सूप
मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए सर्दियों के मौसम में मशरूम का जमकर इस्तेमाल होता है, जितनी स्वादिष्ट मशरूम की सब्जी होती है, उतना ही स्वादिष्ट मशरूम का शूप भी होता है, जो वेट लॉस (वजन घटाने) में मदद करता है, क्योंकि मशरूम प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती इसके अलावा भी इसमें कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटान में सहायक होते हैं।
सब्जियों वाला सूप
सब्जियों का सूप भी वजन घटाने में मदद करता है, क्योंकि सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में अलग-अलग हेल्दी सब्जियों का सूप बनाकर पीना चाहिए, जो आपका वजन कम करने में सहायक होगा।
टमाटर सूप
टमाटर का सेवन सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो टमाटर का सूप भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा, क्योंकि टमाटर में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है, इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन सी सहित अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि सर्दियों के मौसम में टमाटर का सूप बेहद ही टेस्टी भी लगता है, ऐसे में टमाटर का सूप सर्दियों में फायदेमंद मानी जाती है।
Weight Loss Tips: सर्दियों में पीएं ये पांच सूप, तेजी से घटेगा वजन
गोभी का सूप
सर्दियों के मौसम में फूलगोभी की सब्जी घर-घर में बनती है, क्योंकि इस मौसम में गोभी की सब्जी सभी को बहुत पसंद आती है, लेकिन गोभी का सूप भी बहुत फायदेमंद होता है, जो वजन कम करने में भी सहायक होता है, फूलगोभी पौष्टिक होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरा होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, ऐसे में गोभी का सूप भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
चिकन सूप
चिकन का सूप भी वजन कम करने में सहायक होता है, हालांकि आप सोचेंगे की चिकन में तो फैट होता है, फिर इससे वजन कम कैसे हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि चिकन में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, ऐसे में यह आपका वजन कम करने में सहायक साबित होता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines