हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आलू-अंडे खाकर घट सकता है वजन? महिला ने 31 किलो घटाने का किया दावा

Weight Loss Tips: वेट लॉस डाइट में आलू खाने से परहेज किया जाता है। लेकिन एक फिटनेस कोच ने आलू-अंडे खाकर ही 31 किलो तक वजन घटाया है। क्या ऐसा हो सकता है? चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।

विज्ञापन

Weight Loss Tips: अंडे और आलू संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन इससे वजन घट सकता है, यह बात हजम करना थोड़ा असंभव लगता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जबकि आलू में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल से भी कई समस्याएं होती हैं लेकिन इन दोनों से एक फिटनेस कोच ने 31 किलो तक वजन कम किया है। जानिए कैसे?

कौन है यह महिला?

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी फिटनेस कोच लिडिया इनेस्ट्रोजा ने एक रील शेयर करते हुए बताया कि उसने नाश्ते में आलू और अंडे खाकर वजन घटाया है। लिडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि यह उनका पसंदीदा ब्रेकफास्ट है, जिसे खाकर उन्होंने अपने वजन कम किया और वे आज भी इसे नियमित रूप से खाती हैं।

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका

विज्ञापन

कैसे खाती हैं वे ये दोनों चीजें?

लिडिया इनेस्ट्रोजा ने इसके साथ-साथ कैप्शन में भी कुछ जानकारियां दी हैं, जिसमें उन्होंने आलू और अंडे वाली अपनी रेसिपी शेयर की है। वह बताती हैं कि इसे बनाने के लिए वह आलू को छोटे टुकड़ों में काटती हैं, उसमें नमक, काली मिर्च का पाउडर, लहसुन पाउडर और पाप्रिका डालकर तैयार करती हैं। इसके बाद ऑलिव ऑयल लगाकर इसे एयर फ्राइर में पकाती हैं। इसके साथ वे स्क्रैम्बल अंडे खाती हैं। इसे बनाने के लिए वह टमाटर, प्याज को ऑलिव ऑयल में भूनकर 3-4 अंडे डालकर मिक्स करती हैं और 2 मिनट पकाती हैं। इस तरीके से बनाए आलू और अंडे के नाश्ते को वह रोज खाती हैं। लिडिया कहती हैं, यह नाश्ता उनके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करने में मदद करता है और एनर्जी भी देता है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सोनी के अनुसार, वजन घटाने वाली आलू और अंडे की यह रेसिपी रोज खाने से वजन कम नहीं हो सकता है। यह रेसिपी वेट लॉस की डाइट में शामिल की जा सकती है लेकिन सिर्फ इन्हें खाने से आप वजन नहीं कम कर सकते हैं। आलू और अंडे खाने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि आप एक दिन में कितनी कैलोरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वजन घटाना इस बात पर ही निर्भर करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola