हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वजन चुटकियों में घटाएंगे ये 2 ड्राई फ्रूट, जानें कैसे करें सेवन?

Weight Loss Tips: वजन घटाना एक मुश्किल प्रक्रिया है। जितनी जल्दी यह बढ़ता है, उतनी जल्दी घटाना मुश्किल होता है। इस काम में आपकी मदद मखाने और कुछ मेवे कर सकते हैं। जानिए कैसे करना है इनका सेवन।…

विज्ञापन
Weight Lose Tips

Weight Loss Tips: वजन घटाना चाहती हैं तो अपनी डाइट में मखाने जरूर शामिल करें। वेट लॉस के लिए डाइटिंग करना बेस्ट तरीका माना जाता है, लेकिन डाइटिंग में पौष्टिक खाना भी जरूरी होता है। इसमें आपकी मदद कुछ नट्स कर सकते हैं। यह आपकी भूख को भी शांत करेंगे, साथ ही कैलोरी बर्न करने में भी मदद करेंगे। एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मखाने, अखरोट और पिस्ता वेट लॉस करने में सहायक हैं, जानिए कैसे।

मखाने से कैसे घटाएं वजन?

मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। मखाने लो कैलोरी फूड आइटम हैं, जो वजन घटाने में भी मदद करते हैं। भूख को शांत रखते हैं। मखाना आपको ओवरईटिंग से भी बचाता है। अब अगर बात करें मेवों की तो सभी मेवों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। वजन घटाने के लिए जिन नट्स का सेवन करना चाहिए, वो हैं- अखरोट, बादाम और पिस्ता।

ये भी पढ़ें- इन 5 सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस करें प्लेन दूध, कैल्शियम-विटामिन की कमी से मिलेगा छुटकारा!  

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं ये नट्स वेट लॉस?

नट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। वहीं वेट लॉस के लिए बादाम और अखरोट खाने चाहिए, क्योंकि इनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड गुड फैट्स होते हैं, जो शरीर को हेल्दी कैलोरी प्रदान करते हैं, जिससे वेट लॉस भी होगा और पूरे दिन एनर्जेटिक भी रहेंगे। मेवा नाश्ते में खाया जाने वाला बेस्ट वेट लॉस फूड है। अखरोट में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं। ये शरीर में सूजन की समस्या को भी कम करते हैं।

Weight Loss Tips

विज्ञापन

बादाम है ज्यादा फायदेमंद

बादाम को वेट लॉस के लिए खाना सबसे अच्छा माना गया है। बादाम प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। 28 ग्राम बादाम का रोजाना सेवन करने से वेट मैनेज किया जा सकता है। इतने बादाम खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मिलता है, जो पूरे दिन की भूख को मैनेज करने में सहायक होता है।

पिस्ता के लाभ

पिस्ता फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। पिस्ता आपके ब्रेन तक मैसेज भेजने में सक्षम होता है कि अभी आपको भूख नहीं लग रही है। पिस्ता पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। पिस्ता खाने से शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है।

विज्ञापन

कैसे करें इनका सेवन?

आप चाहें तो इन सभी चीजों को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर भी खाया जा सकता है। मखाना चाट बनाकर खाएं। इसे बनाने के लिए मखाने और सभी नट्स के साथ कटा हुआ टमाटर, धनिया, प्याज और खीरा डालें। इसमें सीजनिंग के लिए नमक और चाट मसाला डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक्स लेने के 3 बड़े नुकसान, कई अंगों और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola