Weight Loss Tea: वजन करना बेहद मुश्किल काम है। इस दुनिया में लाखों लोग मोटापे से परेशान हैं, किसी का पेट निकला हुआ है तो कोई पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान है। ऐसे में अगर आप भी वजन कम करने का उपाय तलाश रहे हैं? तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए वजन घटाने वाली चाय के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
यह चाय अजवाइन, अदरक और नींबू से तैयार होती है। अजवाइन जहां पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, वहीं अदरक का इस्तेमाल हम शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं। ये दोनों चीजें वजन घटाने में तेजी से मदद कर सकती हैं।
अभी पढ़ें – रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें
वजन कम करने वाली चाय बनाने का सामान
आपको सबसे पहले आधा इंच अदरक लेना है। फिर 1 छोटा चम्मच अजवाइन लें। इसके बाद आधा नींबू लें।
अदरक-अजवाइन की चाय बनाने की विधि
चाय बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को घिस लें।
इसके बाद 1 गिलास पानी में उसे डालें।
अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें।
सुबह इस पानी को अच्छे से उबालकर 1 कप में छान लें।
इसमें आधा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसके बाद आप इसका सेवन करें।
ऐसा 1 महीने तक करने से असर दिखने लगेगा।
अदरक-नींबू की चाय कैसे वजन घटाती है?
अदरक-नींबू की चाय तेजी से वजन घटा सकती है। यह तीनों चीजे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करती हैं। साथ ही यह शरीर को सूजन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकती है। इसी गुण के चलते यह बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करती है। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी शरीर से फैट ऑक्सीकरण प्रक्रिया को सुधार करता है, इससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो सकती है।
अभी पढ़ें – कमर दर्द और थकान मिटनों में दूर कर देगा ये आसान, बेहद सरल है विधि, जानें 6 जबरदस्त फायदे
क्या कहते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर?
जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी बताते हैं कि अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट वजन को कम करने में कारगर होता है। वहीं अजवाइन में पाचन को मजबूत करने का गुण होता है। इन दोनों का सेवन शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है। पूरे दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 कप अदरक-अजवाइन की चाय पीएं।
वजन घटाने के लिए इस वक्त करें चाय का सेवन
अदरक नींबू की चाय को आप सुबह-सुबह पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट काफी बूस्ट होता है.यह पेट को कम करने में प्रभावी होता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
16 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
20 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines