नींबू पानी या एप्पल साइडर विनेगर, वेट लॉस के लिए कौन सा ड्रिंक बेस्ट?

Lemon Water On An Empty Stomach: वेट लॉस के लिए हमें क्या पीना चाहिए, नींबू पानी या फिर एप्पल साइडर विनेगर। वैसे तो ये दोनों ड्रिंक्स ही फायदेमंद होती हैं, लेकिन किसे पीना बेहतर माना जाएगा, आइए जानते हैं।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Lemon Water On An Empty Stomach: वजन कम करने के उपायों की बात करें तो नींबू पानी और एप्पल साइडर विनेगर दोनों ही काफी लोकप्रिय ड्रिंक्स माने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से वजन घटाने के लिए सबसे असरदार ड्रिंक कौन सा है? सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से जल्दी वेट लॉस हो सकता है, लेकिन कई बार इसे पीने से लोग बहुत ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और उनके शरीर से पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। ऐसे में सही विकल्प को चुनना जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कौन सा ड्रिंक बेस्ट?

नींबू पानी हो या फिर एप्पल साइडर विनेगर, दोनों में अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स होते हैं। नींबू पानी पीने से हाइड्रेशन, पाचन और सूजन जैसी कमी दूर होती है। एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक पीने से भूख कंट्रोल होती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दोनों ही ड्रिंक वेट लॉस कर सकती है मगर ये दोनों थोड़ा अलग-अलग प्रभाव भी डाल सकती है। ऐसे में ये पता लगाना मुश्किल है कि किसे पीने से जल्दी वेट लॉस होगा।

विज्ञापन

नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पानी एक हेल्दी लो कैलोरी ड्रिंक होती है। ये रोजमर्रा में पी जाने वाली ड्रिंक है, जिसे पीने से इंसान के शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और एनर्जी मिलती है। नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। नींबू पानी पीने से शरीर की सूजन भी कम होती है। खाना खाने से पहले नींबू पानी पीने से हम ज्यादा खाना खाने से बचते हैं। नींबू पानी पाचन में भी सहायता करता है।

हालांकि, कई बार नींबू पानी हमारे दांतों के इनेमल्स को डैमेज कर सकता है। कुछ लोगों को इसे पीने के बाद पेट और सीने में जलन हो सकती है।

विज्ञापन

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

सेब का सिरका एक एसिटिक एसिड होता है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और पाचन में सुधार होता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और हम एक्सट्रा मंचिंग से बचते हैं। ACV को खाली पेट पीने से आपको कैलोरी इनटेक की जरूरत नहीं होती है। ऐसे ये वेट लॉस करने में काफी मदद करता है। इसमें फैट कंट्रोल करने वाले एंजाइम्स होते हैं, जो ऊर्जा को भी बढ़ा सकते हैं। हां, अगर किसी को बहुत ज्यादा जल्दी वेट लॉस करना है वे इसे ले सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से कुछ लोगों को गले और दांतों में जलन हो सकती है। कुछ लोगों का पाचन भी बिगड़ सकता है। साथ ही अगर कोई किसी तरह की दवाएं ले रहा है, उन्हें भी इसे पीने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट?

अगर आपको पेट का फैट कम करना है या तेजी से वजन घटाना है तो आप एप्पल साइडर विनेगर ले सकते हैं। अगर किसी को सिर्फ फिटनेस बनाए रखनी है तो वह नींबू पानी पी सकता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इन ड्रिंक्स को पीने का सही समय सुबह खाली पेट है। नींबू पानी कुछ लोगों को खाली पेट दिक्कत दे सकता है, ऐसे में वे लोग इसे दिन में किसी और समय पी सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ