Bones Problem: आज के समय में सेहतमंद दिखना ही नहीं, अंदर से मजबूत रहना भी बेहद जरूरी है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत आदतों की वजह से भारतीय युवाओं में Osteoporosis जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है. Osteoporosis एक ऐसी समस्या है जिसमें हड्डियां अंदर से कमजोर और खोखली होने लगती हैं, जिससे हल्की चोट या सामान्य गतिविधि में भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. चिंता की बात यह है कि जिसे कभी बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, वह अब 35-55 साल की उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है. रिसर्च यह इशारा करती है कि हड्डियों की सेहत सीधे तौर पर हमारी डेली रूटीन और खानपान से जुड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें: बच्चे का कान छिदवाने से पहले जान लें ये 4 बातें, सही उम्र से लेकर मटीरियल तक का रखें ध्यान
लाइफस्टाइल से जुड़ी है हमारी बोन हेल्थ
हाल के अध्ययनों के अनुसार, भारत में खासतौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के ज्यादा शिकार हो रहे हैं (Bone Health). इसकी बड़ी वजह है सेडेंटरी लाइफस्टाइल, यानी लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक मेहनत की कमी और असंतुलित आहार है. इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन D (Vitamin D) और प्रोटीन (Protein) की कमी से हड्डियों की डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में जहां शारीरिक मेहनत ज्यादा होती है, वहां पोषण की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. यह साफ है कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए एक्टिव लाइफ और सही पोषण दोनों जरूरी हैं.
इन गलतियों से बढ़ता है Osteoporosis का खतरा
- गतिहीन जीवनशैली: ज्यादा समय घर या ऑफिस में बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना हड्डियों की मजबूती को कम करता है.
- खराब खानपान: कैल्शियम और विटामिन D की कमी, साथ ही ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है.
- हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में एस्ट्रोजन और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हड्डियों को कमजोर बनाती है.
- धूप से दूरी: सूरज की रोशनी के कम संपर्क में आने से शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है.
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
- संतुलित आहार लें: डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और पौष्टिक खानपान को डाइट में शामिल करें. इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी.
- नियमित वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज करें: चलना, सीढ़ियां चढ़ना और हल्की फिजिकल एक्टिविटी हड्डियों को मजबूत बनाती है.
- धूप में समय बिताएं: रोजाना कुछ समय सूरज की रोशनी में रहना विटामिन D के लिए फायदेमंद होता है, इससे हड्डियों को मजबूती मिलने में आसानी होती है.
यह भी पढ़ें: लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, Liver कभी नहीं होगा खराब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
52 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
23 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines