Wearing Caps While Sleeping: विंटर सीजन में लोग गर्म कपड़े पहनते हैं ताकि ठंडी हवाओं से बच सकें। ऊनी कपड़े आपके शरीर को गर्म रखते हैं। हालांकि, मौसम ठंडा है, तो लोग गर्म कपड़े पहनेंगे, मगर क्या रात के समय भी इन्हें पहनकर सोना चाहिए? आपने अक्सर देखा होगा लोग बड़े-बूढ़ों और बच्चों को रात के समय मंकीकैप पहनाकर सुलाते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप ऐसा कुछ करते हैं, तो इसके साइड-इफेक्ट्स भी जान लीजिए।
Cap पहनकर सोना कितना खतरनाक?
रात की नींद सबसे जरूरी होती है, इस समय की नींद को आरामदायक और शांत वातावरण की जरूरत होती है, ताकि पर्याप्त घंटे सो सकें। ऐसे में अगर आप अपने सिर को टोपी के सहारे ढक कर सोते हैं, आपका शरीर एक प्रकार की उलझन में फंसा रहेगा, जिससे नींद में बाधा उत्पन्न होगी।
टोपी पहनकर सोने के नुकसान
1. हैट-हेड सिंड्रोम- अगर आप टोपी को बहुत कसकर पहनते हैं, तो इससे सिर की त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे सिर में दर्द या असहजता हो सकती है।
2. पसीना- रात को टोपी पहनकर सोने से से सिर में पसीना आ सकता है, जो असहज हो सकता है, नींद को बाधित कर सकता है और स्किन पर संक्रमण का कारण बन सकता है।
3. बालों में जकड़न- अगर टोपी बहुत देर तक पहनकर सोते हैं, तो यह बालों और उनकी जड़ों को दबा सकती है, जिससे बाल टूटने, रूखे या कमजोर हो सकते हैं।
photo credit-meta ai
4. BP हाई– अगर आप रात के समय में टोपी पहनकर सोते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
5. हार्ट हेल्थ- रात को सोते समय टोपी पहने रहने से दिल के रोगों का रिस्क बढ़ सकता है।
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स
- रूम टेम्परेचर 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
- रूम में अंधेरा रखें, इससे नींद की क्वालिटी अच्छी होती है।
- सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल न करें।
- अच्छी नींद के लिए सही गद्दा और तकिया भी जरूरी।
- सोने से पहले कॉफी या चाय का सेवन करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
2 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
2 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
7 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
8 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
11 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines