Bone Density: हड्डियां कमजोर कर सकती हैं खाने की ये 7 चीजें, आज ही से बना लें दूरी

Bone Density:  हड्डियां आपके शरीर का अहम अंग है, हमारा शरीर इसपर ही टिका हुआ है। इनमें कमजोरी शरीर का बैलेंस बिगाड़ सकती है जिससे आप न ठीक से चल पाएंगे, न ही सही से कोई काम कर सकेंगे। इन फूड्स के सेवन से भी कमजोर हो सकती हैं शरीर की हड्डियां।

Bone Density

Bone Density

Bone Density: आजकल हर कोई अपनी सेहत पर एक्स्ट्रा फोकस करने लगा है, इसका कारण तरह-तरह की बीमारियां हो सकती है। हेल्थ पर सबसे ज्यादा असर खाने-पीने का पड़ता है। अगर आपका भोजन पौष्टिक नहीं है तो शरीर के हेल्दी रहने का सवाल ही नहीं पैदा होता। हड्डियां हमारे शरीर का ऐसा ही एक अंग है जिसमें कमजोरी गंभीर समस्या बन सकती है। खान-पान की चीजें भी आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर कर रही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनके सेवन से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

विज्ञापन

सॉफ्ट ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक और सोडा लगातार पीने से शरीर की हड्डियां कमजोर होती है, इनमें मौजूद शुगर से कैल्शियम कम होने लगता है, इसकी कमी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होती है। इसके अधिक सेवन से हड्डियों के घनत्व में कमी आती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है।

विज्ञापन

मीठा

मीठी चीजें खाना लोगों को बहुत पसंद होता है। शुगर वाली चीजों के सेवन से डायबिटीज होती है। ज्यादा मीठा खाने से आपकी हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे हड्डियां कमजोरी होती हैं।

विज्ञापन

चाय-कॉफी

जो लोग दिन में 4-5 कप चाय-कॉफी के पीते हैं उनकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लग जाती हैं। कैफीन बुरी तरह से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।

Bone Density

Bone Density

विज्ञापन

नमक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हालांकि, नमक का सेवन न सिर्फ हड्डियां बल्कि बीपी जैसी अन्य बीमारियों का भी कारक है।

अल्कोहल

अल्कोहल के सेवन से हड्डियां कैल्शियम को अब्जॉर्ब नहीं कर पाती, इसलिए ज्यादा शराब पीने से हमारे शरीर की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

विज्ञापन

कच्चा पालक

कई हेल्थ रिपोर्ट्स में,  इस बात का खुलासा हुआ है कि कच्ची पालक और स्विस चार्ड में ऑक्सलेट नामक पदार्थ होता है जो हड्डियां कमजोर करने का काम करती हैं।

फलियां

कुछ ऐसी फलियां है जिनके सेवन से भी हड्डियां वीक होने लगती हैं। पिंटो बीन्स, मटर और नेवी बीन्स में फाइटेट्स नाम का एक पदार्थ होता है, जो तेजी से आपकी हड्डियों से कैल्शियम को खींचता है।

विज्ञापन

इसके अलावा टमाटर, मशरूम, मिर्च, सफेद आलू भी कुछ ऐसी सब्जियां है जो आपकी हड्डियां कमजोर कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ