पानी पीने से जुड़ीं ये 5 गलतियां करते हैं लोग, जानें सेहत पर इसका क्या असर?

पानी पीना हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कई लोग पानी पीने में कुछ गलतियां करते हैं, जो सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं। यहां हम आपको पानी पीने से जुड़ी 5 आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो उनकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं।

Image (21)

पानी हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य होता है। यह बात आप जानते ही होंगे कि शरीर और पृथ्वी दोनों का 60 से 70 प्रतिशत भाग पानी का होता है। मगर शरीर में मौजूद पानी हमारी सेहत को लाभ प्रदान करता है लेकिन पृथ्वी पर मौजूदा अतिरिक्त पानी पीने के काम नहीं आता है, यानी कि पीने लायक पानी की कमी हमारी पृथ्वी पर एक बड़ा संकट है। वर्ल्ड वाटर डे 22 मार्च को मनाया गया था। यह दिन पानी और उसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिवस है। इस कड़ी में हम आपके साथ शेयर करेंगे कुछ ऐसी बातें, जो पानी पीने से और हमारी सेहत से संबंधित हैं। इस बारे में हमें रयान फर्नांडो बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीने के पानी को लेकर ये गलतियां हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन

रयान फर्नांडो वैल नोन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच हैं। वे बताते हैं कि पीने के पानी से संबंधित गलतियां हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकती हैं। दुनिया के अधिकांश इलाकों में लोगों को पीने लायक पानी भी नहीं मिल रहा है, जो कहीं न कहीं इंसानों की गलती भी है।

विज्ञापन

ये हैं पानी पीने से संबंधित 5 गलतियां

1. एकबार में ज्यादा पानी पीना

इसे वाटर गलपिंग भी कहते हैं। कई बार हम लोग ज्यादा पानी पीने के चक्कर में एक ही बार आधा या 1 लीटर बोतल पानी पी जाते हैं। एक ही बार में इतनी मात्रा में पानी किडनी को इफेक्ट कर सकती है। इससे किडनी को एकसाथ फंक्शनिंग करने में दिक्कत आती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

विज्ञापन

2. ठंडा पानी पीना

कभी-कभी ठंडा पानी पीना सही है, लेकिन हमेशा सिर्फ बर्फ वाला ठंडा पानी पीना हमारी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। ठंडा पानी पेट के इलेक्ट्रोलाइट्स को न्यूट्रलाइज कर सकता है, जिससे एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है। इस पानी को पीने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे पाचन प्रभावित हो जाता है।

विज्ञापन

3. भोजन के तुरंत बाद पानी पीना

विज्ञापन

भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। ऐसा करने से भोजन को पचाने में मुश्किल होती है और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। पानी भोजन को पचाने में सहायक नहीं होता, बल्कि उसे घोलकर उसे कठोर बना देता है। पानी खाने से आधे घंटे पहले और खाने के 40 मिनट बाद पीना चाहिए।

विज्ञापन

4. बहुत ज्यादा पानी पीना

शरीर को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, ताकि हाइड्रेशन लेवल मेंटेन रहे, लेकिन अत्यधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाता है, जिसे हायपोनेट्रेमिया कहा भी जाता है। बहुत ज्यादा पानी पीने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह क्षतिग्रस्त होती है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और शरीर के कई अंगों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है। ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम, पोटेशियम जैसे मिनरल्स की कमी भी हो जाती है।

विज्ञापन

5. सोने से पहले पानी पीना

कुछ लोग सोने से पहले पानी पीते हैं। यह आदत सही नहीं है। ऐसा करने से आपको बार-बार नींद से उठकर वॉशरूम जाना होगा, इस कंडीशन से आपकी नींद प्रभावित होती है। रात के समय किडनी की वर्किंग भी स्लो हो जाती है, ऐसे में बार-बार पेशाब जाना डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे किडनी स्टोन्स की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

पानी की कमी एक बढ़ती समस्या

रयान बताते हैं कि भारत एक ऐसा देश है, जहां पानी की कमी किसी संकट से कम नहीं है। यहां के लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होना भी आम है क्योंकि यहां साफ और सुरक्षित पानी कम मिल पाता है। भारत में लोग पानी बचाने की आदत के चलते पानी पीना भी भूल जाते हैं, जो कि शरीर को नुकसान पहुंचाता है। कम पानी हार्ट हेल्थ को प्रभावित करता है और इंडिया में दिल की बीमारियों से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ