Warm Water With Ghee Benefits: आयुर्वेद में घी को अमृत समान माना जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव ने इसे अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। यह न केवल पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है, बल्कि शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं देसी घी और पानी पीने के फायदे।
घी सेहतमंद गुणों का भंडार
घी एक गुड फैट का सोर्स होता है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। घी में इंफ्लेमेशन प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सूजन को कम करती है। शुद्ध देसी घी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। बाबा रामदेव कहते हैं देसी घी खाने से ब्रेन हेल्थ भी इंप्रूव होती है।
ये भी पढ़ें- 21 दिन गेहूं की रोटी न खाने से शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें सही विकल्प
गुनगुने पानी में घी मिलाकर खाने के 5 फायदे
दिमाग की बीमारियों से सुरक्षा- बाबा रामदेव कहते हैं कि देसी घी खाने से कभी भी दिमाग का रोग नहीं होगा। घी हमारी मेमोरी को बढ़ाता है और सोचने-समझने की शक्ति को तेज करता है। पार्किसन, डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे रोग भी नहीं होंगे।
आंखों की समस्या से दूर- देसी घी खाने से कभी भी आंखों की कोई समस्या नहीं होगी। ड्राई आइज, आंखों में जलन, खुजली या फिर इंफेक्शन कभी जल्दी नहीं घेरेगा।
स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव- अगर कोई रूखी बेजान त्वचा से परेशान है, तो उन्हें भी पानी में देसी घी मिलाकर खाना चाहिए।
मांसपेशियों को मजबूती- शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को अपनी डाइट में देसी घी को शामिल करना चाहिए। घी अच्छा फैट होता है, जो मसल्स और हड्डियों को मजबूत कर, उनमें होने वाले दर्द इत्यादि की समस्या से राहत दिलाते हैं।
इम्यूनिटी- देसी घी खाने से इम्यूनिटी एकदम बढ़िया रहती है। ये सुपर इम्यूनिटी बूस्टर फूड माना जाता है, जो रोजाना खाने से बीमारियों से दूर रखता है।
देसी घी खाने का सही तरीका क्या है?
अक्सर लोग घी को रोटी के साथ खाते हैं, जो की इसके सेवन का सही तरीका नहीं है। रोटी पर घी लगाकर खाने से घी जल्दी नहीं पचता जिससे अपच और गैस हो सकती है। इस तरह घी खाने से शरीर को उसका पर्याप्त लाभ भी नहीं मिलता है। गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। सुबह-सुबह हमारी बॉडी को किसी अच्छे फैट की जरूरत होती है, देसी घी इसका सबसे बेहतरीन विकल्प होता है।
कुछ सावधानियां बरतना जरूरी
- डायबिटीज, मोटापा और लिवर संबंधी मरीज घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
- रोजाना 1-2 चम्मच से ज्यादा घी पीना सही नहीं है।
ये भी पढ़ें-विटामिन-B12 की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में होने लगते हैं बदलाव, डॉक्टर से जानें 5 शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
8 mins agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
3 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
17 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
21 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
23 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines