---विज्ञापन---

हेल्थ

विटामिन-B12 की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में होने लगते हैं बदलाव, डॉक्टर से जानें 5 शुरुआती संकेत

Vitamin-B12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर किसी की बॉडी में इसकी कमी होती है तो उसे एक नहीं कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं। महिलाओं के शरीर में भी इस विटामिन की कमी बहुत ज्यादा पाई जाती है। कई हेल्थ सर्वे में भी ये बात बताई गई है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Vitamin-B12 Deficiency: महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। खाना हम इसलिए, खाते हैं ताकि उससे हमें जरूरी न्यूट्रिएंट मिल सके। मगर कई बार उनके शरीर में ऐसे विटामिनों और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जो बहुत जरूरी होते हैं। कुछ हेल्थ सर्वे में पाया गया है कि भारत में महिलाओं के शरीर में आयरन और विटामिन बी-12 की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। चलिए जानते हैं विटामिन की कमी के 5 संकेतों के बारे में।

रिसर्च में हुआ खुलासा

नेशनल हेल्थ सर्वे (NHS) यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं में अगर विटामिन बी-12 कम होता है, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकती हैं। उनके शरीर में फोलेट की कमी होने से एनीमिया हो जाता है। महिलाओं को एनीमिया होना बहुत आम समस्या जिसका कारण शरीर में पर्याप्त विटामिन बी-12 न होना है। इस बीमारी में आयरन की जरूरत होती है, जो विटामिन बी-12 का पूरक होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव

महिलाओं के शरीर में दिखने वाले 5 संकेत ऐसे होते हैं:

सांस लेने में तकलीफ- रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत तेज-तेज सांस लेना या सांस लेने में दिक्कत महसूस करना विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण होता है।

---विज्ञापन---

सिरदर्द- अक्सर, महिलाओं को सिर में दर्द होता है लेकिन इसकी वजह नहीं मिलती है। दरअसल, शरीर में पर्याप्त विटामिन बी-12 न हो, तो उससे हमेशा सिर में दर्द हो सकता है।

हेयर फॉल- बाल झड़ना या रूखे बेजान बालों की समस्या होना भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है।

---विज्ञापन---

मुंह में छाले- महिलाओं को विटामिन बी-12 की कमी होने पर मुंह के छालों, जीभ के रंग में बदलाव और दांतों या मसूड़ों में दिक्कत हो सकती हैं।

धड़कनों में बदलाव- महिलाओं को अपनी दिल की धड़कनों में भी कुछ बदलाव महसूस होते हैं जैसे कि कभी-कभी बहुत ज्यादा तेज हो जाना, जिससे उनके दिल में कभी-कभी दर्द भी महसूस होता है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा, कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिसमें पैरों में चीटियों के काटने जैसा महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव होना, शरीर को बैलेंस बनाने में दिक्कत होना और याददाश्त में कमी होना।

कैसे पूरी होगी विटामिन बी-12 की कमी?

हेल्थ एडवाइसर और डायटीशियन विक्रम सेठा बताते हैं कि महिलाओं को विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए रोजाना 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। मगर जो दूध है, उसे पीने का भी एक तरीका है। जी हां, फुल फैट मिल्क को हमें सिर्फ 1 बार ही उबाल कर पीना चाहिए। अगर दूध को बार-बार गर्म किया जाएगा, तो दूध से जरूरी तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-पेशाब में प्रोटीन आना कितना खतरनाक? हो सकती है किडनी की समस्या, जानें बचाव के घरेलू उपाय

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2025 02:01 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola