Warm Water With Ghee Benefits: गुनगुना पानी हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. हमें सुबह की शुरुआत ऐसे पानी से ही करनी चाहिए. मगर क्या आप जानते हैं देसी घी वाला पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं? गाय का शुद्ध देसी घी गुड फैट्स का सोर्स होता है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है. आयुर्वेद में इस नुस्खे को असरदार माना गया है क्योंकि इन दोनों के मिश्रण से बनी यह ड्रिंक बॉडी को अंदर से मजबूती देती है.
देसी घी के फायदे क्या हैं?
यूनानी डॉक्टर, डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है जिससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है. पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. देसी घी में मौजूद ट्रांसफैट्स की मदद से गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है.
पानी में देसी घी मिलाकर पीने के 5 फायदे। Benefits of Drinking Warm Water With Ghee
पाचन क्रिया सुधारें- देसी घी वाला पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. रोजाना खाली पेट इस पानी को पीने से आंतों की सफाई होती है. कब्ज की समस्या दूर होती है.
ये भी पढ़ें-विटामिन बी-12 से भरपूर इन पत्तियों को रोजाना करें सेवन, नहीं होगा शरीर में कहीं भी दर्द
एनर्जी बूस्ट करें- गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. यह पानी आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है.
स्किन को सुधारें- देसी वाली पानी पीने से त्वचा में कोलेजन बूस्ट अप होता है. रोजाना इस पानी को पीने से हमारी स्किन सॉफ्ट और चमकदार होती है.
पीरियड्स में राहत दिलाएं- अगर किसी महिला को पीरियड्स के समय हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है और क्रैंप्स पड़ते हैं तो उन्हें भी गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीना चाहिए.
दिमाग और याददाश्त को मजबूत करें- गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है. अगर किसी को मेमोरी लॉस या फोकस करने में समस्या हो रही है तो उन्हें इस पानी को पीना चाहिए.
कब पीना चाहिए देसी घी वाला पानी?
इस पानी को आपको नियमित रूप से सुबह खाली पेट पीना चाहिए. इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी को हल्का गर्म करना है और फिर उसमें 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें-गुनगुने पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? डॉक्टर से जानिए सही समय और तरीका
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines