गुनगुने पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? डॉक्टर से जानिए सही समय और तरीका

luke warm water

Lukewarm Water Benefits: गुनगुना पानी हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है. इस पानी को पीने से सेहत को फायदे मिलते हैं और शरीर भी डिटॉक्सिफाई होता है. पर क्या आप जानते हैं गुनगुने पानी में अगर दो चीजों को मिलाकर पिएं तो आपको कई लाभ मिल सकते है? डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि हमें खाली पेट रोजाना गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना चाहिए. नींबू विटामिन-सी का सोर्स है. वहीं, शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए, गुनगुने पानी के साथ इन्हें लेने से सेहत को फायदे ही फायदे होते हैं.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

यूनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि सुबह के समय हमें ठंडे या नॉर्मल पानी की जगह 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. गुनगुने पानी को पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और हमारी बॉडी टॉक्सिन्स को रिलीज कर पाती है. इस पानी में शहद और नींबू डाला जाए तो यह ड्रिंक शरीर को कई फायदे देती है.

विज्ञापन

नींबू-शहद का पानी पीने के फायदे

वजन कम करें- गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है. इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है.

विज्ञापन

स्किन ग्लोइंग के लिए- अगर कोई गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद मिलाकर इसे पीता है तो त्वचा पर भी ग्लो आता है. विटामिन-सी से भरपूर नींबू स्किन में कोलेजन लेवल को बूस्ट करता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करें- विटामिन-सी इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है और शहद एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स है. गुनगुने पानी में इसे मिलाकर पीने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

विज्ञापन

दिल और लिवर के लिए फायदेमंद- गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से लिवर में जमा फैट और गंदगी साफ होती है. फैटी लिवर के मरीजों के लिए यह ड्रिंक वरदान है. वहीं, दिल के रोगियों के लिए भी इस ड्रिंक को पीने से फायदे होते हैं क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को घटाता है.

एनर्जी बूस्ट करें- कुछ लोगों को सुबह के समय बहुत ज्यादा आलस आता है और सुस्ती रहती है. नींबू पानी वाली इस ड्रिंक को पीने से उनका शरीर एक्टिव होता है.

विज्ञापन

क्या है पीने का सही तरीका?

डॉक्टर के मुताबिक इस ड्रिंक को पीने का सही समय सुबह है. खाली पेट इसे पिएं. इसे बनाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं. इसे पीने के लिए आपको स्ट्रॉ की मदद लेनी चाहिए क्योंकि दांतों में नींबू के चलते खट्टास आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ