---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या खाने के बाद वॉक करना सही या नहीं? यहां जानें वॉकिंग के नुकसान और फायदे

Advantages & Disadvantages of Walking: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी आहार के साथ-साथ शारीरिक गतिविधि भी बहुत जरूरी है। लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, कोई वॉकिंग करता है तो कोई जिम जाकर खुद को एक्टिव रखता है। वॉकिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, समय-समय […]

---विज्ञापन---

Advantages & Disadvantages of Walking: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी आहार के साथ-साथ शारीरिक गतिविधि भी बहुत जरूरी है। लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, कोई वॉकिंग करता है तो कोई जिम जाकर खुद को एक्टिव रखता है। वॉकिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, समय-समय पर कई अध्ययन भी सामने आए हैं जो इस बात का समर्थन करते हैं कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अक्सर लोग खाना खाने के बाद वॉक करने के लिए निकल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या खाना खाने के बाद वॉक करना सही है या नहीं? साथ ही कितनी देर तक वॉक करना फायदेमंद या नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं।

क्या खाने के बाद टहलना सही है?

आपको खाना खाने के लगभग 5 से 7 मिनट बाद टहलना चाहिए। इसके दो फायदे हैं, एक तो खाना पचने की गति तेज हो जाती है और दूसरा, खाना पचने की गति तेज हो जाती है। इसके अलावा इसके तुरंत बाद टहलने से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और डायबिटीज से बचाव होता है। इसलिए खाने के बाद कुछ देर रुकें और फिर करीब 30 से 40 मिनट तक टहलने जाएं।

---विज्ञापन---

वॉक करने के फायदे

वजन कम- वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। आप रोजाना 30 मिनट वॉक करके अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत- अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो आपको रोजाना 30 मिनट तक वॉक करना चाहिए। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ऐसे संकेत, करेंगे इग्नोर तो होगी दिक्कत और…

ज्यादा वॉक करने के नुकसान

वैसे तो पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक भी होती है। अधिक वॉक करने से स्ट्रेस फ्रैक्चर या टेंडोनाइटिस, मोच जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर तेज या कठोर सतहों पर वॉक करते समय।

---विज्ञापन---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 08, 2023 11:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola