---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

6.6.6 वॉकिंग रूल क्या? 21 दिन तक फॉलो करने के 6 बड़े फायदे

Walking Benefits: हमारे शरीर को जिस प्रकार खाने-पीने की जरूरत होती है, वैसे ही सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक गतिविधि की भी जरूरत होती है। 6.6.6 वॉकिंग रूल, जानिए कितनी फायदेमंद है यह वॉक।

---विज्ञापन---

Walking Benefits: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए न्यूट्रिशन और फिजिकल एक्टिविटी की भी जरूरत होती है। फिजिकली एक्टिव रहने का बेहतरीन तरीका वॉक करना है। आपने वॉकिंग के भी अलग-अलग तरीके और रूलों के बारे में जाना या उसे फॉलो किया होगा। आज हम आपको वॉकिंग रूल 6.6.6 के बारे में बता रहे हैं, जो पैदल चलने का एक नया तरीका है। इस वॉकिंग रूल के फायदे अनेक हैं, जिसमें हमें सुबह 6 बजे और शाम 6 बजे वॉक करना है। आइए समझते हैं इस रूल के बारे में और इसके हेल्थ बेनेफिट्स।

क्या है 6.6.6 वॉकिंग रूल?

6.6.6 वॉकिंग रूल टहलने का एक खास तरीका है, जो आपके चलने के तरीके को सुधारने और शरीर को फिट रखने के लिए सुझाया जाता है। इसमें दो अलग-अलग तरह से वॉक किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या है PM10? जिससे आंखों से जुड़ी बीमारियों का बढ़ता है खतरा

6 मिनट वॉक करें- इसमें आपको हर घंटे में कम से कम 6 मिनट तक चलने की सलाह दी जाती है। यह तरीका उन लोगों के लिए है, जो अधिक समय तक बैठे रहते हैं, इसमें ऑफिस में काम करने वाले लोग शामिल हैं। इस तरीके में नियमित रूप से चलने पर शरीर एक्टिव रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह सबसे कॉमन तरीका है, जिसे व्यस्त लोग फॉलो कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सेहत पर ज्यादा फोकस रखते हैं और ज्यादा बेनेफिट्स चाहते हैं, तो दूसरा तरीका आजमा सकते हैं।

---विज्ञापन---

इस तरीके में आपको सुबह से ही अपनी फिटनेस पर फोकस करना है। इसमें आपको सुबह और शाम, दोनो वक्त वॉक करनी होती है। और पूरे दिन में सिर्फ 60 मिनट की वॉक करनी है।

walking benefits

फोटो क्रेडिट-freepik

मार्निंग रूल

---विज्ञापन---

इसमें आपको सबसे पहले सुबह 6 बजे से पहले उठना है, और फिर 6 मिनट का एक 1 वॉर्म अप करना है। फिर आपको 6 मिनट बॉडी को कूल डाउन करना है। अब इसके बाद 30 मिनट तक लगातार वॉक करनी है। सुबह की वॉक से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। हमारी हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। सुबह के समय टहलने से कार्डियो प्रॉब्लम्स में भी राहत मिलती है। मॉर्निंग की वॉक से ब्लड प्रेशर भी स्थिर होता रहता है।

इवनिंग रूल

---विज्ञापन---

अब आपको शाम के 6 बजे अगली 30 मिनट की वॉक पर जाना है। इसमें भी 6-6 मिनट का वॉर्मअप और कूल डाउन सेशन शामिल है। शाम की वॉक से मेंटल हेल्थ का विकास होता है। स्ट्रेस कम होता है और रात को नींद बेहतर आती है।

6.6.6 वॉकिंग रूल के फायदे

  • ब्लड सर्कुलेशन में सुधार।
  • मांसपेशियों की मजबूती मिलती है।
  • मोटापा कम करने में सहायक।
  • मेंटल हेल्थ का सुधार।
  • बढ़िया हार्ट हेल्थ।
  • पीठ और जोड़ों के दर्द में भी राहत।

ये भी पढ़ें- कितना AQI शरीर के लिए घातक? सांस लेने से घेर लेंगी बीमारियां

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 18, 2024 09:56 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola