Navratri Vrat: आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान व्रत रखे जाएंगे और पूजा की जाएगी. व्रत रखना शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोगों को व्रत के दौरान या उसके बाद गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लंबे समय तक खाली पेट रहने, गलत चीजें खाने या एक साथ ज्यादा खाने से यह परेशानी बढ़ जाती है. अगर आप भी सिर्फ इसलिए व्रत नहीं रखते क्योंकि आपके गैस बनने लग जाती है तो थोड़ा रुकिए क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से पेट को हल्का और आरामदायक रख सकते हैं. साथ ही, गैस की समस्या से भी बच सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कूल्हे के दर्द को न लें हल्के में, कहीं यह हिप ज्वॉइंट ट्यूमर का संकेत तो नहीं? जानें चेतावनी देने वाले 5 खतरनाक लक्षण
व्रत में गैस बनने के लक्षण
- पेट में दर्द रहना
- खट्टी डकार आना
- ज्यादा लेटने की इच्छा होना
- गैस बनना
- भूख ना लगना
यहां जानिए 4 आसान नियम
व्रत के वक्त्त हल्का भोजन- व्रत के दौरान या बाद में कुछ भारी खाने से बचें. अचानक भारी और तला-भुना खाना खाने से गैस की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है.
क्या करें?
व्रत खोलते समय फल, दही या हल्की खिचड़ी लें और तली हुई चीजों से बचें.
खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी ना लें- कई लोग व्रत के दौरान बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं, जिससे पेट में एसिडिटी और गैस बनती है.
क्या करें?
चाय-कॉफी कम पिएं और इसके बजाय नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी लें.
लगातार पानी पिएं- व्रत के दौरान कई बार लोग पानी कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और गैस की समस्या बढ़ जाती है.
क्या करें?
दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, आपको बहुत ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए.
गैस बनाने वाली चीजों से दूरी बनाएं- कुछ फूड्स जैसे साबूदाना वड़ा, तले आलू, ज्यादा मसालेदार खाना गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं.
क्या करें?
आप व्रत में उबले आलू, मूंगफली और दही जैसे हल्के चीजें शामिल करें. ज्यादा मिर्च-मसाले से बचें, ताकि गैस बनने से बच जाएं.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में रोजाना चीला खाने से शरीर पर क्या असर होता है? जानकर चौंक जाएंगे आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines